CG की बड़ी खबरें : हाईटेक बम बनाने की फिराक में नक्सली, मौत बनकर आसमान से गिरी बिजली, डबल मर्डर कांड में बड़ा खुलासा

cg latest news
X
आज की बड़ी खबरें
तीन दिन पहले पुलिस और नक्सलियों के बीच धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान जवानों को नक्सलियों का लैब मिला था।

कांकेर। तीन दिन पहले पुलिस और नक्सलियों के बीच धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान जवानों को नक्सलियों का लैब मिला था। जवानों ने नक्सल लैब से कुछ कैमिकल्स के सैंपल्स साथ लाए थे। पुलिस आशंका जता रही है कि, नक्सली इन कैमिकल्स का उपयोग हाईटैक आईईडी बम बनाने के लिए कर रहे थे।

शुक्रवार की बड़ी खबरें

हाईटेक बम बनाने की फिराक में नक्सली: IED में और मॉडिफिकेशन की कोशिश, कैंप में मिले फॉरेंसिक लैब वाले कैमिकल्स :
तीन दिन पहले पुलिस और नक्सलियों के बीच धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान जवानों को नक्सलियों का लैब मिला था। जवानों ने नक्सल लैब से कुछ कैमिकल्स के सैंपल्स साथ लाए थे। पुलिस आशंका जता रही है कि, नक्सली इन कैमिकल्स का उपयोग हाईटैक आईईडी बम बनाने के लिए कर रहे थे।

मौत बनकर आसमान से गिरी बिजली : एक जगह 25 बकरियों की मौत, दूसरे स्थान पर महिला की ली जान... छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में आसमानी बिजली शुक्रवार को कहर बनकर टूट पड़ी। बलौदाबाजार जिले में ही लगभग एक ही वक्त पर बिजली गिरने की दो घटनाएं सामने आई हैं। इनमें से पहली घटना में 25 बकरियों की मौत हो गई वहीं दूसरी घटना में एक महिला की मौत हो गई और तीन महिलाएं घायल हो गईं।

जब दंग रह गई वित्त आयोग की टीम : ओपी के साथ देर रात पहुंचे नालंदा परिसर, आधुनिकता देख ताली बजाने पर हुए मजबूर : 16वें वित्त आयोग की टीम छत्तीसगढ़ दौरे पर है। टीम ने यहां सरकार के साथ ही विभिन्न औद्योगिक और व्यापारिक संगठनों से भी मुलाकत की। इसी कड़ी में टीम ने गुरुवार की देर रात रायपुर स्थित विशिष्ट नालंदा लाइब्रेरी का अवलोकन किया। यहां मौजूद अत्याधुनिक सुविधाओं को देखकर टीम के सदस्य ताली बजाने पर मजबूर हो गए। उनके साथ प्रदेश के वित्तमंत्री और इस लाइब्रेरी के परिकल्पनाकार ओपी चौधरी भी थे।

कांग्रेस के हाथ से छिना एक और नगर पंचायत : पिपरिया में अविश्वास प्रस्ताव हुआ पास, कांग्रेस के अध्यक्ष की हुई हार... छत्तीसगढ़ की सत्ता से बाहर होते ही कांग्रेस को नगरीय निकायों में भी हार का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ महीनों में प्रदेश की अनेक नगय पंचायतों की तरह ही कवर्धा जिले की पिपरिया में भी शुक्रवार को हार का मुंह देखना पड़ा। दरअसल वहां आज अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान हुआ।

मितानिनों से बोले सीएम साय : पहले अटक-अटक कर जाता था, अब सांय-सांय आपके खाते में जाएगा पैसा... छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में शुक्रवार को आयोजित एक गरिमापूर्ण समारोह में CM साय ने प्रदेश की मितानिनों को आनलाइन प्रोत्साह राशि देने की शुरुआत की। इस अवसर पर मौजूद हजारों मितानिनों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, मितानिनों को पहले पैसा अटक- अटक कर जाता था। अब खातों में सांय-सांय पैसा जायेगा। कम समय में स्वास्थ्य विभाग ने इस पहल को पूरा किया।

डबल मर्डर कांड में बड़ा खुलासा : छोटे बेटे ने ली मां और भाई की जान, पैसों के लिए हुआ था बड़े भाई से विवाद : जगदलपुर में हुए डबल मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शहर के रिहायशी इलाके में हुए डबल मर्डर का पुलिस ने 24 घंटों के अंदर खुलासा किया। बताया जा रहा है कि, छोटे बेटे ने ही अपनी मां और बड़े भाई की हत्या कर दी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story