कांग्रेस के हाथ से छिना एक और नगर पंचायत : पिपरिया में अविश्वास प्रस्ताव हुआ पास, कांग्रेस के अध्यक्ष की हुई हार

BJP worker
X
भाजपा कार्यकर्ता
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले की एक और नगर पंचायत पर अब भाजपा का कब्जा हो गया है। पिपरिया में शुक्रवार को अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान हुआ।

संजय यादव- कवर्धा। छत्तीसगढ़ की सत्ता से बाहर होते ही कांग्रेस को नगरीय निकायों में भी हार का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ महीनों में प्रदेश की अनेक नगय पंचायतों की तरह ही कवर्धा जिले की पिपरिया में भी शुक्रवार को हार का मुंह देखना पड़ा। दरअसल वहां आज अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान हुआ।

पिपरिया में कांग्रेस के नगर पंचायत अध्यक्ष को इस अविश्वास प्रस्ताव के जरिए हार का सामना करना पड़ा। पिपरिया में नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी नहीं बचा पाए कांग्रेसी। मिली जानकारी के मुताबिक अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 11 और विपक्ष में पड़े मात्र 4 वोट।

भ्रष्टाचार और निष्क्रियता के लगे थे आरोप

नगर पंचायत अध्यक्ष महेन्द्र कुंभकार पर भ्रष्टाचार और निष्क्रियता के आरोप विपक्षी पार्षदों द्वारा लगाया गया था। कुछ दिन पहले ही नगर पंचायत अध्यक्ष महेन्द्र कुंभकार ने वीडियो जारी कर बीजेपी कार्यकर्ताओं पर परेशान करने का भी आरोप लगाया था। इसी के बाद भाजपाई पार्षदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था जिस पर शुक्रवार को अफसरों की मौजूदगी में मतदान हुआ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story