Nalanda Stampede News: नालंदा के बिहारशरीफ के पास मगधड़ा गांव में हर मंगलवार को शीतला माता मंदिर में भारी भीड़ उमड़ती है। आज सुबह भी हजारों श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए कतारों में खड़े थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक किसी बात को लेकर अफरा-तफरी मच गई और लोग एक-दूसरे को कुचलते हुए भागने लगे। इस हादसे में जान गंवाने वाली सभी महिलाएं हैं।
कैसे शुरू हुई तबाही?
मंदिर के अंदर मौजूद एक चश्मदीद ने बताया कि सुबह सब कुछ सामान्य था और पूजा शांति से चल रही थी। अचानक भीड़ का दबाव बढ़ा और भगदड़ मच गई। हालांकि सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग और पुलिस बल तैनात थे, लेकिन किसी ने शोर मचाया जिससे भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। सदियों पुराने इस ऐतिहासिक मेले में ऐसा हादसा पहले कभी नहीं हुआ था।
Nalanda, Bihar: A stampede broke out during prayers at Madhda Sheetla Temple, leaving several dead and injuring others. The incident occurred in the Deepnagar police station area
— IANS (@ians_india) March 31, 2026
(Visuals from the spot) pic.twitter.com/HaPl6J26XK
मृतकों के परिजनों को 6-6 लाख की सहायता
इस भीषण हादसे के बाद आपदा प्रबंधन विभाग ने मृतकों के आश्रितों को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री राहत कोष से भी 2 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी, जिससे कुल मुआवजा 6 लाख रुपये हो गया है। मुख्य सचिव को घटना की उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए गए हैं।
#WATCH | Bihar: A stampede occurred during puja at Maa Sheetla Mandir in Maghra village of Nalanda. Injuries reported, deaths feared. More details awaited.
— ANI (@ANI) March 31, 2026
Visuals from the hospital where the injured have been brought. pic.twitter.com/QXFFlfRv7s
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने 'एक्स' (X) पर पोस्ट कर कहा कि यह हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। सरकार प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद पहुंचा रही है और घायलों के समुचित इलाज के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
नालंदा स्थित माता शीतला मंदिर में भगदड़ की दुखद घटना अत्यंत ही पीड़ादायक है। इस हादसे में जान गंवाने वाले और घायल हुए सभी श्रद्धालुओं के परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रकट करता हूँ।
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) March 31, 2026
सरकार द्वारा पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता और राहत प्रदान की जा रही है। घायलों के…
पुलिस जांच में जुटी
पटना के कमिश्नर और नालंदा के वरीय अधिकारी घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या भीड़ प्रबंधन में कोई कमी रह गई थी या किसी ने जानबूझकर अफवाह फैलाई। मंदिर परिसर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हादसे की सटीक वजह का पता लगाया जा सके।










