Logo
दिल्ली शराब मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले को प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है। कल इस पर सुनवाई होगी।

दिल्ली की कथित आबकारी नीति मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कानूनी परेशानियां बरकरार हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली शराब मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है। कल इस मामले पर सुनवाई होगी। उधर, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक पोस्ट लिखी है, जिसे विरोधियों के लिए सीधी चुनौती मानी जा रही है। 

आप सुपीमो अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, 'जब समय बदलेगा तो तुम्हें भी हिसाब देना होगा, अत्याचार उतना ही करो, जितना सह सको।' बता दें कि राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली शराब मामले में केजरीवाल को राहत देते हुए उन्हें बरी कर दिया था। साथ ही, अन्य आरोपियों को भी बरी कर दिया गया था। कोर्ट ने सीबीआई के जांच अधिकारी की भूमिका पर भी सवाल उठाया और जांच अधिकारी के खिलाफ भी जांच की सिफारिश की। 

राउज एवेन्यू कोर्ट के इस फैसले का आम आदमी पार्टी ने स्वागत किया और जश्न मनाया। साथ ही, बीजेपी पर भी विरोधियों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज कराने की साजिश रचने का आरोप जड़ दिया। इस सियासी घमासान के बीच सीबीआई ने भी संकेत दिया था कि इस फैसले को ऊपरी अदालत में चुनौती दी जाएगी। उधर, प्रवर्तन निदेशालय ने भी निचली अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अब दिल्ली हाईकोर्ट कल इस मामले पर सुनवाई करेगी, जिस पर सभी की निगाहें रहेंगी। 

7