Logo
अशोकनगर के नईसराय-शाढ़ौरा रोड पर दो बाइकों की टक्कर में 2 युवकों की मौत, 3 गंभीर घायल। तेज रफ्तार हादसे की वजह मानी जा रही है।

Ashoknagar Accident: मध्यप्रदेश। अशोकनगर के नईसराय-शाढ़ौरा रोड पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि, बीसौरा गांव में सुबह दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

दोनों बाइक क्षतिग्रस्त
हादस में घायल लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, विशाल जाटव अपने रिश्तेदार सुनील के साथ नईसराय की ओर जा रहा था जबकि गोविन्द नाथ, राजा और बंटी घर को लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि, दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हों गईं। 

तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा
फिलहाल हादसे का कारण बाइक की तेज रफ्तार बताई जा रही है। बाइक सवार विशाल जाटव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गोविन्द नाथ की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। एक घायल व्यक्ति को नईसराय अस्पताल में भर्ती किया गया है और दो घायलों को शाढ़ौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

थाना प्रभारी ने दिखाई मानवता
पुलिस का कहना है कि, मामले में जांच की जाएगी। ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने पर डायल 112 तुरंत मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि, गाड़ी में जगह न होने पर विशाल जाटव के शव को थाना प्रभारी मनीष सिंह गुर्जर खुद अपनी गाड़ी में रखकर शाढ़ौरा पहुंचे। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों मृतकों के शव भी उन्हें सौंप दिए जाएंगे।

7