लीलाधर राठी- सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 8-8 लाख की इनामी दो नक्सलियों ने सरेंडर किया है। पुलिस ने इनके पास से जंगल में डंप 10 लाख नगद और इंसास LMG, AK 47, 303 जैसे राइफल बरामद किया है। ये नक्सल कैडर KKBN डिवीजन (ओडिशा) में सक्रिय रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, सुकमा जिले में सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव और सघन सर्चिंग अभियान के कारण नक्सली अपनी हथियार सामग्री जंगलों में छिपाकर पीछे हटने को मजबूर हुए हैं। इसी कड़ी में, शासन की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले पूर्व नक्सलियों से प्राप्त इनपुट के आधार पर सुरक्षा बलों ने एक विशेष अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान जंगल में छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में कैश और हथियारों का डंप बरामद किया गया है। पुलिस ने जनिला उर्फ मड़कम हिंडमे और सोनी उर्फ माड़वी कोसी के पास से 10 लाख रुपए, इंसास, LMG राइफल, 02 नग AK-47 राइफल, 03 नग 303 राइफल, 14 नग Ak 47 राउंड और 13 नग 303 राउंड बरामद किया गया है।
सुकमा जिले में 8-8 लाख की इनामी दो नक्सलियों ने सरेंडर किया है। पुलिस ने इनके पास से जंगल में डंप 10 लाख नगद और इंसास LMG, AK 47, 303 जैसे राइफल बरामद किया है। pic.twitter.com/H7dyCPRcAe
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) March 31, 2026
एसपी ने दी मामले की जानकारी
एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि नक्सलियों के बड़े नक्सल डंप जिसमें नगद 10 लाख रूपए एवं ऑटोमैटिक वेपन बरामद करने में सुरक्षाबल को बड़ी सफ़लता मिली है। नक्सल संगठन लगभग समाप्त हो चुका है और लगातार विकास कार्यों से दूरस्थ क्षेत्रों तक शासन की योजनाएं पहुंच रही हैं। 31 मार्च 2026 'नक्सल मुक्त बस्तर' संकल्प की समय-सीमा का अंतिम दिन है। शासन की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वालों को आर्थिक सहायता, सुरक्षा, कौशल प्रशिक्षण एवं सम्मानजनक जीवन की सुविधा दी जा रही है।









