Ashok Choudhary on Nitish Kumar Resignation: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और एमएलसी पद से इस्तीफा देने की खबर ने उनके करीबियों को भावुक कर दिया है। ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने रूंधे गले से कहा कि नीतीश कुमार जैसा नेता देश में दूसरा कोई नहीं हो सकता। उन्होंने बताया कि पिछले 12 सालों से वे सदन में उनके साथ रहे और नीतीश जी ने हमेशा एक अभिभावक और गुरु की तरह उन्हें संरक्षण दिया।
विरोधियों का सम्मान और संकट में साथ
अशोक चौधरी ने नीतीश कुमार के कार्य करने की शैली को याद करते हुए कहा कि वे सामान्य इंसान नहीं हैं। सदन में जब भी कोई मंत्री जवाब देते वक्त फंस जाता था, तो नीतीश जी एक पिता की तरह उन्हें 'बेल आउट' कराते थे। चौधरी ने याद किया कि जब वे कांग्रेस में थे, तब भी नीतीश कुमार उन्हें उतना ही सम्मान और स्नेह देते थे, जितना आज अपनी पार्टी में देते हैं।
सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफ़ा के बाद फूट-फूट कर रोए मंत्री अशोक चौधरी … pic.twitter.com/E1FEJNL13i
— Sunny Sharad (@sunny_sharad) March 30, 2026
बिहार की छवि के लिए हमेशा रहे सजग
पुराने दिनों का एक किस्सा सुनाते हुए अशोक चौधरी ने बताया कि जब वे शिक्षा मंत्री थे, तब मैट्रिक परीक्षा में दीवार फांदकर चोरी करने की एक फोटो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वायरल हुई थी। उस वक्त नीतीश कुमार ने उन्हें बुलाकर सख्त निर्देश दिए थे कि बिहार की छवि खराब नहीं होनी चाहिए और किसी भी कीमत पर चोरी बंद होनी चाहिए। आज मैट्रिक परीक्षा में बेटियों की सफलता उसी विजन का नतीजा है।
"ना भूतो ना भविष्यति"
— Dr. Ashok Choudhary (@AshokChoudhaary) March 30, 2026
आज पूरा बिहार भावुक है। हमारे प्रिय अभिभावक, माननीय मुख्यमंत्री जी की कमी हर समय खलेगी, विशेषकर जिस तरह वे सदनों के संचालन में अपनी सक्रिय और सजगभूमिका निभाते थे, वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है।
उनका सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, जन-जन के प्रति… pic.twitter.com/yarx9FgVhv
समाज सुधारक के रूप में याद किए जाएंगे नीतीश
अशोक चौधरी ने नीतीश कुमार की तुलना मदन मोहन मालवीय और विद्याचंद सागर जैसे महान समाज सुधारकों से की। उन्होंने कहा कि भले ही लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत उनका इस्तीफा जरूरी था, लेकिन सदन में उनकी कमी हमेशा खलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्यसभा जाने के बाद भी नीतीश कुमार का मार्गदर्शन जेडीयू और बिहार को एक अभिभावक के रूप में मिलता रहेगा।










