Success Story: गूगल ने बिहार के छात्र को दिया 2 करोड़ का पैकेज, अमेजन में भी उठाते थे मोटी सैलरी 

Abhishek Kumar Success Story
X
गूगल ने बिहार के अभिषेक को दिया 2 करोड़ का पैकेज, अमेजन में कर चुके हैं नौकरी
दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी गूगल ने बिहार के अभिषेक कुमार को 2 करोड़ का पैकेज ऑफर किया है। पटना NIT से कंप्यूटर साइंस में बीटेक अभिषेक जमुई के झांझ के रहने वाले हैं। एक साल वह अमेजन कंपनी में जॉब कर चुके हैं।

Jamui Abhishek Kumar: बिहार में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। हाल ही में भागलपुर की अलंकृता साक्षी 60 लाख के पैकेज पर गूगल में चयनित हुई हैं। अब जमुई 24 वर्षीय अभिषेक को गूगल ने 2 करोड़ का पैकेज ऑफर किया है। वह अगले माह ज्वाइनिंग के लिए लंदन जाएंगे।

कंप्यूटर साइंस से बीटेक अभिषेक अमेजन में भी नौकरी कर चुके हैं। वहां अभिषेक को 1 करोड़ 8 लाख का पैकेज मिल रहा था। लेकिन गूगल में जॉब करना उनका सपना था। जो अब पूरा होता दिख रहा है।

कोडिंग से था लगाव
अभिषेक ने पटना, NIT से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया है। बचपन से ही उन्हें कोडिंग से लगाव था। शुरुआती शिक्षा झाझा की प्राइवेट स्कूल में हुई। इसके बाद वह कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की डिंग्री ली। फिर कोटा जाकर तैयारी करने लगे। 2018 में उन्होंने NIT पटना में दाखिला लिया।

यह भी पढ़ें: किसान की बेटी का कमाल: 11वीं में फेल होने वाली हरदा की प्रियल यादव ने MP PSC में बनाई हैट्रिक, जानें सफलता का राज

पिता वकील, बड़े भाई सरकारी नौकरी
अभिषेक के पिता सिविल कोर्ट में वकील हैं और मां गृहणी हैं। बड़े भाई अमित कुमार दिल्ली में सरकारी जॉब की तैयारी करते हैं। अभिषेक ने कहा, जर्मनी में कॅरियर से जुड़े नए विकल्प पता चले। जिसके बाद गूगल में ट्रॉयल दिया।

यह भी पढ़ें: बिहार की बेटी गूगल की इंजीनियर: 60 लाख के पैकेज पर सिलेक्शन, जानें कैसे मिली नौकरी

अमेजन में एक साल जॉब
अभिषेक के मुताबिक, बीटेक के बाद उन्होंने कई कंपनियों में जॉब के लिए अप्लाई किया था, लेकिन अमेजन ने एक करोड़ 8 लाख पैकेज ऑफर किया। अभिषेक ने अमेजन में 14 दिसंबर 2021 को कोडिंग टेस्ट दिया था। 13 अप्रैल को तीन राउंड में इंटरव्यू हुए। 21 अप्रैल को उनका फाइनल सिलेक्शन हुआ था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story