WI vs ENG 1st ODI 2019: वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड पहला वनडे, ये हो सकती हैं दोनों टीमों की प्लेइंग XI, क्रिस गेल पर रहेंगी सबकी नजरें
WI vs ENG 1st ODI 2019: सबसे लंबे प्रारूप यानि टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड को मात देने के बाद मेजबान वेस्टइंडीज का लक्ष्य अब सीमित ओवर प्रारूप यानि वनडे क्रिकेट में होगा, जब वे बुधवार 20 फरवरी को केंसिंग्टन ओवल में विश्व की नंबर एक एकदिवसीय टीम से भिड़ेंगी।

WI vs ENG 1st ODI 2019
सबसे लंबे प्रारूप यानि टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड को मात देने के बाद मेजबान वेस्टइंडीज का लक्ष्य अब सीमित ओवर प्रारूप यानि वनडे क्रिकेट में होगा, जब वे बुधवार 20 फरवरी को केंसिंग्टन ओवल में विश्व की नंबर एक एकदिवसीय टीम से भिड़ेंगी।
इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में हराने के बावजूद वनडे में वेस्टइंडीज की राह आसान नहीं होने वाली है। अगस्त 2014 के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ अपनी पिछली सीरीज जीत (3-0) के बाद से कैरिबियाई टीम ने एकदिवसीय श्रृंखला नहीं जीती है।
IPL 2019 Schedule Time Table Squad of RCB vs CSK: ये रहा RCB vs CSK का पूरा शेड्यूल और स्क्वॉड
हालांकि यूनिवर्सल बोस क्रिस गेल की वापसी के कारण मेजबानों को एक बड़ा लाभ हुआ है। गेल ने आखिरी बार वर्ल्ड कप क्वालीफायर मैच के दौरान मेजबानों के लिए प्रदर्शन किया था जिसमें उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
टेस्ट सीरीज खोने के बावजूद कोई भी 50 ओवर प्रारूप में इंग्लैंड की क्षमताओं को कम नहीं आंक सकता है। वे पिछले बीस वर्षों में कैरेबियाई द्वीप समूह में एकदिवसीय श्रृंखला नहीं हारे हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा। कप्तान इयोन मोर्गन, जो रूट और जोस बटलर इंग्लैंड के वनडे लाइनअप के तीन सबसे बड़े बल्लेबाज हैं।
West Indies vs England 1st ODI Predicted Playing XI
इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन
इयोन मॉर्गन (कप्तान), आदिल राशिद, जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, टॉम कुरेन, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), मोइन अली,जो रूट, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, जेसन रॉय।
वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन
जेसन होल्डर (कप्तान), निकोलस पूरन, एशले नर्स, एविन लुईस, केमर रोच, देवेंद्र बिशू, क्रिस गेल,शाई होप (डब्ल्यू), शिमरोन हेटमेयर, डैरेन ब्रावो, ओशेन थॉमस।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- WI vs ENG 1st ODI 2019 WI vs ENG 1st ODI WI vs ENG 1st ODI Playing XI WI vs ENG Playing XI chris gayle eng vs wi dream11 eng vs wi dream11 prediction wi vs eng dream11 prediction wi vs eng dream11 eoin morgan england vs west indies dream11 eng vs wi odi england vs west indies odi wi vs eng odi squad 2019 england tour of west indies eng vs wi playing 11 eng vs wi odi 2019 wi vs eng odi west indies vs england playing 11 वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड �