जानिए विराट कोहली से लेकर धोनी तक किन कारों के हैं शौकीन, कीमत और स्पीड जानकर रह जाएंगे दंग
आईपीएल के 11वें सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन ने हाल ही में एक बीएमडब्यू कार खरीदी है, जिसकी तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। ईशान के अलावा बाकी भारतीय क्रिकेटर्स के पास भी कई लग्जरी कारे हैं जिसकी कीमत करोड़ो में हैं।

आईपीएल के 11वें सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन ने हाल ही में एक बीएमडब्यू कार खरीदी है, जिसकी तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है।
आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेले ईशान ने केकेआर के खिलाफ एक मैच में धोनी स्टाइल में हेलीकॉप्टर शॉट मारकर खूब सुर्खियां बटोरी थी। ईशान ने झारखंड की तरफ से खेलते हुए साल 2014 में फर्स्ट क्लॉस क्रिकेट में डेब्यू किया था।
ईशान ने BMW X सीरीज मॉडल की कार खरीदी है जिसकी मैक्सिमम स्पीड लगभग 250 किमी प्रति घंटा है। ईशान के अलावा बाकी भारतीय क्रिकेटर्स के पास भी कई लग्जरी कारे हैं जिसकी कीमत करोड़ो में हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के पास कई कारे हैं जिसमें BMW एक्स 6 और ऑडी आर-8 शामिल है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को वैसे तो बाइक्स का काफी शौक है। लेकिन धोनी के पास कई कारे भी हैं, जिसमें हमर, टोयोटा कोरोला, कस्टमाइज्ड स्कोर्पियो, पजेरो कार शामिल है।
भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र के पास बेंटले कोंटिनेंटल फ्लाइंग स्पूर कार है और जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपए से अधिक है। सिक्सर किंग के नाम से फेमस युवराज सिंह के पास लैंबोर्निनी और पोर्श कार है। बता दें कि युवराज को पोर्श कार बीसीसीआई के पूर्व उपाध्यक्ष ललित मोदी ने दी थी।
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर पास वैसे तो कई कारें हैं। लेकिन सचिन BMW के शौकीन हैं, उनके पास BMW एम 5, BMW एक्स 5 और निसान जीटीआर 530 है। उनके पास फरारी भी जिसे उन्होंने हाल ही में बेच दिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App