Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

IND VS SL: मैदान पर उतरते ही वॉशिंगटन सुंदर ने बना डाला यह बड़ा रिकॉर्ड

इस मैच से हरफनमौला खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर ने टी-20 में पदार्पण किया है।

IND VS SL: मैदान पर उतरते ही वॉशिंगटन सुंदर ने बना डाला यह बड़ा रिकॉर्ड
X

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है।

टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 136 रन बनाने का आसान सा लक्ष्‍य है। इस मैच से हरफनमौला खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर टी-20 में पदार्पण किया है।

इसके साथ ही वॉशिंगटन भारत के लिए टी-20 खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 18 साल और 80 दिन की उम्र में डेब्यू किया।

इसे भी पढ़े: स्क्रीन पर कपिल देव का किरदार निभाने को लेकर रोमांचित है ये बॉलीवुड स्टार

वॉशिंगटन ने ऋषभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पंत ने 19 वर्ष और 120 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ बेंगलुरु में टी-20 मैच में पदार्पण किया था।

बता दें कि ऋषभ से पहले यह कारनामा उनकी दिल्ली टीम के ही साथी ईशांत शर्मा ने किया था।

ईशांत शर्मा अब तीसरी पायदान पर पहुंच गए हैं। ईशांत शर्मा ने भारत के लिए टी-20 मुकाबला 19 साल और 152 दिन की उम्र में खेला था।

भारत ने कटक में पहले मैच में श्रीलंका को 93 रन से हराया और इंदौर में दूसरा मैच 88 रन से जीतकर श्रृंखला अपने नाम कर ली है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story