सड़क पर विराट-अनुष्का का ये जबरदस्त डांस आपने देखा क्या, देखें VIDEO
हाल ही में साउथ अफ्रीका में विराट-अनुष्का की एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें दोनों को सेल में शॉपिंग करते हुए देखा गया था।

टीम इंडिया अभी दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में है, जहां उसे तीन टेस्ट मैचों सीरीज का पहला मैच 5 जनवरी को खेलना है। विराट कोहली साउथ अफ्रीका मैच खेलने के लिए पहुंच चुके हैं, साथ में पत्नी अनुष्का शर्मा भी गई है।
हाल ही में साउथ अफ्रीका में विराट-अनुष्का की एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें दोनों को सेल में शॉपिंग करते हुए देखा गया था। इस तस्वीर को सामने आने के बाद दोनों को ट्रोल भी किया गया।
इसे भी पढ़े: IND vs SA: टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर, पहले टेस्ट से ये अफ्रीकी दिग्गज बाहर!
साउथ अफ्रीका में विराट-अनुष्का खूब एन्जॉय कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक बार फिर विराट-अनुष्का का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट-अनुष्का सड़क पर जमकर डांस करते दिख रहे हैं।
हालांकि यह वीडियो कब का है और कहां का है इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह वीडियो इसी साल न्यूयार्क का हो सकता है। दरअसल विराट कोहली अनुष्का शर्मा के साथ चैंपियंस ट्रॉफी खत्म होने के बाद वक्त बिताने के लिए न्यूयार्क पहुंचे थे।
विराट और अनुष्का इससे पहले भी दिल्ली और मुंबई में हुए अपने रिसेप्शन के अलावा जहीर खान और युवराज सिंह की शादी में डांस करते हुए नजर आ चुके हैं। बता दें कि दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर टीम इंडिया को 3 टेस्ट, 6 वन-डे और तीन टी-20 मैच खेलनी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App