हनीमून पर गए ''विरुष्का'' को सानिया ने दी ये खास सलाह, कही ये बड़ी बात
सानिया ने जहीर खान और सागरिका घाटगे के हनीमून को लेकर सवाल उठाया था।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 17 Dec 2017 2:38 PM GMT
विराट और अनुष्का की 11 दिसंबर को इटली के टस्कनी में गुपचुप तरीके से शादी हुई। शादी की खबर जब सामने आई तो कई सारे बॉलीवुड और खेल जगत के लोगों ने उन्हें बधाई दी। विरुष्का इस समय रोम में हनीमून इंज्वाय कर रहे हैं। टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने विराट और अनुष्का की जोड़ी की तारीफ की है।
जयदीप मुखर्जी अकादमी में आयोजित प्रेमजी लाल इंवेंटेशनल टेनिस टूर्नामेंट में आईं सानिया से पूछा गया कि वो इन दोनों को किस प्रकार पर्सनली जानती हैं, तो उन्होंने सीधा जवाब नहीं दिया। सानिया ने कहा कि मुझे नहीं पता कि मैं इस रिसेप्शन पार्टी में शामिल हो पाउंगी कि नहीं। मैं भारत में नहीं रहूंगी। मैं 21 दिसंबर को दुबई जा रही हूं।
उन्होंने कहा कि मुझे मीडिया की बढ़ा-चढ़ा कर की जाने वाली बातें पसंद नहीं है। विराट और अनुष्का की शादी की बात शानदार है। हर कोई जानता है कि वो लंबे समय से एक-दूसरे के साथ थे। इससे बेहतर और क्या हो सकता है कि दो प्यार करने वाले लोग शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों शादी कर चुके हैं और दोनों जानते हैं कि मीडिया उनके कैसे आगे-पीछे है। इसलिए वो शादी के लिए इटली चले गए।
सानिया ने कहा कि शादी में वैसे ही बहुत सा दबाव होता है और ऐसे में ऐसी बड़ी शादी बहुत जटिल परिस्थिति वाली होती है। मेरी बहन की शादी हुई थी, जो उतने बड़े स्तर पर नहीं हुई थी। फिर भी हम लोग काफी दबाव में थे। एक समय पर उन्हें मीडिया का सामना करना होगा। हालांकि, सानिया ने विराट और अनुष्का को ट्वीट के जरिए शादी की शुभकामनाएं भी दी थी।
सानिया ने कहा मैं दोनों को निजी तौर पर जानती हूं। एक साथ वो दोनों कमाल के हैं। अलग-अलग भी वे कमाल के हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं। बता दें इससे पहले सानिया ने जहीर खान और सागरिका घाटगे के हनीमून को लेकर सवाल उठाया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story