IND vs NZ: अगर आज टीम इंडिया न्यूजीलैंड को हरा देती है, तो उतर जाएगा ये बड़ा कर्ज
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को पहले टी-20 में 53 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को दस साल बाद पहले टी-20 में 53 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
इसे भी पढ़े: दूसरा टी-ट्वेंटी मुकाबला आज, ये हो सकते हैं कोहली के तुरूप के इक्के
आज दूसरा मुकाबला जीतकर टीम इंडिया एक बड़ा कर्ज भी उतारना चाहेगी। बता दें कि टीम इंडिया अब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ एक भी टी-20 सीरीज जीतने में कामयाब नहीं हो पाई है।
दोनों टीमों के बीच अब तक दो टी-20 सीरीज हुई है और दोनों ही न्यूजीलैंड ने जीती हैं। पहली सीरीज साल 2009 में न्यूजीलैंड की टीम ने 2-0 से जीता था। तो 2012 में हुई दूसरी सीरीज को उसने 1-0 से जीता था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App