Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

फेडरर ने नडाल को हरा शंघाई मास्टर्स खिताब पर किया कब्जा

स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने मात देकर खिताबी जीत हासिल की हैं।

फेडरर ने नडाल को हरा शंघाई मास्टर्स खिताब पर किया कब्जा
X

रविवार को खेले गए पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में नडाल को स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने मात देकर खिताबी जीत हासिल की हैं। फेडरर ने शीर्ष विश्व वरीयता प्राप्त नडाल को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से मात देकर शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नमेंट अपने नाम किया।

और इसके साथ स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल एक बार फिर अपने करियर का पहला शंघाई मास्टर्स खिताब जीतने से चूक गए।

इसे भी पढें: कोरिया ओपन सुपर सीरीज के खिताब पर पीवी सिंधु ने किया कब्जा

बता दें कि अपने अब तक के करियर में फेडरर ने नडाल के खिलाफ अपना 15वां मैच जीता है। इसके अलावा, इस साल दोनों चार बार आमने-सामने आए थे और चारों बार फेडरर ने नडाल को अपने सामने कमजोर साबित किया है।

खिताबी जीत के बाद अपने बयान में फेडरर ने कहा, कि नडाल के खिलाफ मैच खेलना हमेशा से उनके लिए गर्व की बात रही है और वह अगले साल भी उनके खिलाफ खेले जाने वाले मैच का इंतजार करेंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story