शाहिद अफरीदी ने ऐसे किया भारतीय तिरंगे का सम्मान, वायरल हुआ VIDEO
आइस क्रिकेट के दूसरे मैच के समापन के बाद पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने अपने इस काम से सभी भारतीयों का दिल जीत लिया।

स्विटजरलैंड के बर्फीले मैदानों पर आइस क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा और आखिरी मैच शुक्रवार को सहवाग डायमंड्स XI और अफरीदी रॉयल्स XI के बीच खेला गया। अफरीदी रॉयल्स XI ने 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इसके साथ ही रॉयल्स XI ने दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली।
दरअसल आइस क्रिकेट के दूसरे मैच के समापन के बाद पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने अपने इस काम से सभी भारतीयों का दिल जीत लिया। वैसे तो क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के बीच की प्रतिद्वंदिता फेमस है जब भी ये दोनों टीमें मैदान एक दूसरे के सामने होती हैं, मैच का रोमांच अपने चरम पर होता है।
इसे भी पढ़े: IND vs SA: भारतीय क्रिकेट इतिहास का आज सबसे बड़ा दिन, ये खिलाड़ी बनेंगे रोड़ा
हुआ ये कि सेंट मोरित्ज़ में आयोजित हुए आइस क्रिकेट का दूसरा मैच समाप्त होने के बाद अफरीदी दर्शकों के साथ सेल्फी ले रहे थे। इन क्रिकेटरों ने वहां आए दर्शकों को ऑटोग्राफ भी दिए, जिसमें शाहिद अफरीदी भी लोगों को ऑटोग्राफ दे रहे थे। इसी बीच एक भारतीय प्रशंसक ने अफरीदी से ऑटोग्राफ माँगा, जिसमें वह तिरंगा भी लिए हुई थी। लेकिन तभी उनकी नजर तिरंगे पर पड़ी जो पूरी तरह खुला नहीं था।
Shahid Afridi wants Indian flag to be open while clicking a photo with fans in switzerland. pic.twitter.com/vq88m8htpB
— Nibraz Ramzan (@Nibrazcricket) February 9, 2018
अफरीदी ने फौरन फोटो सेशन रोका और उस भारतीय से कहा कि वह पहले तिरंगे को ठीक करे। अफरीदी ने भारतीय प्रशंसकों को कहा - 'फ्लैग सीधा करो' और इसके बाद ही फोटो खिंचवाई। भारत के तिरंगे के इस सम्मान के बाद सोशल मीडिया पर अफरीदी को खूब तारीफें मिल रही है। औए यह वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।
बता दें कि बता दें कि इस टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इस टूर्नामेंट के मैच को -20 डिग्री से भी कम तापमान में खेला गया। इस वजह से मैटिंग पिच तैयार किया गया इसके अलावा इस टूर्नामेंट में प्लासिटिक की लाल गेंद का इस्तेमाल किया गया था है। इस गेंद का वजन दूसरे गेंदों की तुलना में काफी अधिक है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App