मोनैको ग्रांप्री: सेबेस्टियन वेटेल ने जीता फार्मूला वन रेस

X
By - टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्ली |29 May 2017 4:51 PM IST
इस जीत के साथ वेटेल ने चैंपियनशिप जीतने का अपना दावा और अधिक मजबूत कर दिया है।
मोनाको ग्रां प्री फार्मूला वन रेस में सेबेस्टियन वेटेल ने पहला स्थान हासिल किया है। इस जीत के साथ वेटेल ने चैंपियनशिप जीतने का अपना दावा और अधिक मजबूत कर दिया है।
वहीं वेटेल के फरारी साथी किमी रेकीनन ने शानदार प्रदर्शन कर दूसरे स्थान पर रहे। वेटेल का इस जीत के साथ 129 अंक हो गया है।
यह उनका छठां दौर था। उन्होंने मर्सिडीज के लुई लुईस हैमिल्टन को 25 अंक पछाड़ दिया है। हैमिल्टन के 104 अकं हैं।
इस मुकाबले में रेडबुल के ड्राइवर डेनियल रिकियार्डो तीसरे स्थान पर रहे। जबकि मर्सिडीज के ही वेल्टारी बोटास चौथे स्थान पर और रेड बुल मैक्स वर्सतेपन पांचवें स्थान पर रहे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App