टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने लिएंडर पेस को बताया ''जहरीला व्यक्ति''
रियो ओलंपिक में मिक्स्ड डबल्स के लिए सानिया-बोपन्ना की जोड़ी बनाई गई थी।

X
haribhoomi.comCreated On: 20 Sep 2016 12:00 AM GMT
हैदराबाद. भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने रविवार को एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- एक जहरीले व्यक्ति से जीतने का एक ही तरीका है, खेलो ही नहीं। आखिर कौन है सानिया के लिए जहरीला? खबरों की मानें तो यहां सानिया मिर्जा ने लिएंडर पेस को जहरीला कहा है।
पेस ने कहा था 14 महीने में 4 ग्रैंड स्लैम ही जीतो बस
दरअसल, लिएंडर पेस ने शनिवार को डेविस कप के डबल्स मैच के बाद कहा था कि रियो ओलंपिक में भारत के पास मिक्स्ड डबल्स में मेडल जीतने का मौका था। पर, टीम का चयन सही नहीं हुआ। पेस ने कहा कि मैं साफ तौर पर कह सकता हूं कि रियो ही नहीं लंदन ओलंपिक में भी टीम का सिलेक्शन सही नहीं हुआ था।
इस बार तो हमारे पास मिक्स्ड डबल्स में मेडल जीतने का बड़ा मौका था। 14 महीने में चार ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के अलावा भला कोई क्या कर सकता है? मैं बस यही कह सकता हूं कि जो कुछ भी हुआ वह दुखद है।
पेस के टारगेट पर थी सानिया
पेस का इशारा साफ है कि उन्हें अगर सानिया के साथ मिक्स्ड डबल्स में खिलाया जाता तो भारत मेडल जीत सकता था। बता दें कि इस बार सानिया की रोहन बोपन्ना के जोड़ी बनाई गई थी। जो कुछ खास नहीं कर सकी।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story