साइना ने फिर शुरू की कोच गोपिचंद के साथ प्रेक्टिस
साइना नेहवाल ने ट्वीट कर लिखा, मैं सोच रही हूं कि कोच पुलेला गोपीचंद से ट्रैनिंग की क्लास शुरू कर दूं।

भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल एक बार फिर अपने कोच गोपीचंद के साथ तीन साल बाद नजर आएंगी।
करीब तीन साल बाद राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद से ट्रैनिंग की क्लास लेंगी। बता दें कि पिछले तीन साल से इन दोनों की बीच बातचीत बंद थी।
For a while I've been thinking about moving my training base back to the Gopichand academy and I had a discussion about this with Gopi sir
— Saina Nehwal (@NSaina) September 4, 2017
पिछले हफ्ते ग्लासगो में विश्व चैंपियनशिप के दौरान ही साइना ने कोच गोपीचंद से बात करना शुरू कर दिया था।
इस बात की जानकारी खुद साइना ने ट्वीट कर दी है। 2014 में साइना ने गोपीचंद की एकेडमी को छोड़ कर कोच विमल कुमार के साथ ट्रेनिंग शुरू की थी।
लेकिन अब एक बार फिर से दोनों में सुलह हो गई है। 2014 में ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब साइना ने गोपीचंद का साछ छोड़ा था, उससे पहले 2010 में गोल्ड जीतने के बाद गोपीचंद का साथ छोड़ दिया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App