जेल जाते-जाते बचे थे रोहित शर्मा, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे
गौरव कपूर के साथ ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस एपिसोड में रोहित शर्मा ने अपने जीवन के बहुत से अनछुए पहलुओं का जिक्र किया।

आजकल रोहित शर्मा का बल्ला आग उगल रहा है। रोहित अपने शानदार प्रदर्शन से कीर्तिमान बनाते जा रहे हैं।
मौजूदा सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी-20 में रोहित ने 43 गेंदों पर 118 रनों की यादगार पारी खेली थी।
इस पारी के दौरान रोहित ने सबसे तेज शतक महज 35 गेंदों पर ही बना डाला था।
इसे भी पढ़े: इस गेंदबाज ने हेलमेट पहनकर बॉलिंग की, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे, देखें VIDEO
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच शुरू होने से कुछ घंटे पहले गौरव कपूर के साथ ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस एपिसोड में रोहित शर्मा ने अपने जीवन के बहुत से अनछुए पहलुओं का जिक्र किया।
रोहित ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि जब वह बचपन में क्रिकेट खेल रहे थे तो बल्लेबाजी करते समय उसके शॉट से एक पड़ोसी के घर का शीशा टूट गया। पुलिस आई, वह उसे जेल में भेजना चाहती थी।
साथ ही रोहित ने बताया- मेरे परिवार को क्रिकेट हमेशा से पसंद रहा है। एक दिन में हम लगभग 16 घंटे क्रिकेट खेलते थे।
मैंने बचपन में क्रिकेट खेलते समय बहुत से घरों के शीशे तोड़े। एक बार मेरे खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई।
शिकायत के बाद पुलिस आई और उसने कहा कि यदि मैंने दोबारा ऐसा किया तो वह मुझे जेल में बंद कर देगी।
हमारे सारे पड़ोसी इस बात से परेशान रहा करते थे, लेकिन हमारा क्रिकेट खेलना जारी रहा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App