रियो ओलंपिकः शानदार क्लोजिंग सेरेमनी, भारत ने जीते 2 मेडल
कार्यक्रम की शुरुआत बेहतरीन रंग-बिरंगी रोशनी के बीच हुई।

X
haribhoomi.comCreated On: 22 Aug 2016 12:00 AM GMT
रियो डि जिनेरियो. 31वें रियो ओलंपिक का रविवार को आखिरी दिन था। इसकी क्लोजिंग सेरेमनी बड़ी ही शानदार तरीके के साथ हुई। क्लोजिंग सेरेमनी यहां के ऐतिहासिक मारकाना स्टेडियम में हुई। कार्यक्रम की शुरुआत बेहतरीन रंग-बिरंगी रोशनी के बीच हुई।
इस दौरान हुए कार्यक्रमों में सैकड़ों कलाकारों ने अपने देश की संस्कृति, उसकी सभ्यता और उसकी विविधता के बारे में दुनियाभर के लोगों को अलग-अलग प्रस्तुतियों के जरिए बताया। ओलंपिक रिंग्स और क्राइस्ट द रिडीमर का आकार बनाकर स्टेडियम में खूबसूरत नजारा पेश किया।
ओलंपिक गेम्स में 206 देशों ने हिस्सा लिया था जिसमें सबसे ज्यादा मेडल अमेरिका के एथलीट्स ने जीते। भारत से इस बार रियो में 119 खिलाड़ियों का दल भेजा गया था, जिसमें भारत को सिर्फ 2 मेडल मिले। रियो में पीवी सिंधु सिल्वर पदक जीतने वाली पहली महिला बनी और साक्षी मलिक ने कुश्ती में ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस साल किसी भी भारतीय पुरुष खिलाड़ी को मेडल नहीं मिला है। 2 मेडल के साथ भारत को ओलंपिक की मेडल लिस्ट में 67वां स्थान मिला।
hindustantimes के अनुसार, यह रियो ओलंपिक 5 अगस्त से लेकर 21 अगस्त कर चला। जिसका कल समापन हो गया। रियो के बाद अगला ओलंपिक 2020 में जापान के टोक्यो में होगा। ओलंपिक का फ्लैग ब्राजील से रिसीव करने के मौके पर जापान के पीएम शिंजो आबे खुद मौजूद थे।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलोकरें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story