Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

प्रो कबड्डी में इस वर्ष ईनामी राशि में भारी बढ़ोतरी

विजेता टीम को मिलेगा 3 करोड़ रुपए।

प्रो कबड्डी में इस वर्ष ईनामी राशि में भारी बढ़ोतरी
X

हैदराबाद में 28 जुलाई से शुरू हो रहे प्रो कबड्डी लीग के पांचवें सत्र के लिए कुल इनामी राशि में दोगुने से अधिक का इजाफा किया गया है।

कबड्डी लीग के चौथे संस्करण में जहां टूर्नामेंट की ईनामी राशि 2 करोड़ रूपए थी उसमें इस वर्ष 5वें सत्र के लिए सीधे 6 करोड़ रूपए बढ़ाते हुए 8 करोड़ रूपए कर दिया गया है।

इसे भी पढ़े:- नए अंदाज में नजर आएगी प्रो कबड्डी लीग, इस बार चार नई टीमें जोड़ी गई है।

पांचवें सत्र के दौरान 12 टीमें 138 मैचों में हिस्सा लेंगी और तीन करोड़ की खिताबी राशि जीतने की कोशिश करेंगी। उप विजेता टीम को एक करोड़ 80 लाख रुपए जबकि तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को एक करोड़ 20 लाख रुपए मिलेगी।

टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को मिलने वाली राशि में भी बड़ा इजाफा करते हुए इसे 15 लाख रुपए कर दिया गया है। गत सत्र यह ईनाम अनुप कुमार और मंजीत चिल्लर को दिया गया था।

अन्य व्यक्तिगत पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ रेडर को 10 लाख रूपए, सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर को 10 लाख और सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी को 8 लाख रूपए का ईनाम मिलेगा। सर्वश्रेष्ठ महिला और पुरूष रेफरी को साढ़े 3 लाख रूपए के व्यक्तिगत नगद पुरस्कार मिलेंगे।

प्रो कबड्डी के पांचवें सत्र के पहले मैच में 28 जुलाई को हैदराबाद में तेलुगु टाइटंस की टीम पदार्पण कर रहे तमिल थलाइवास से भिड़ेगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story