VIDEO: केन्द्रीय मंत्री की बेटी के संगीत फंक्शन में छाई धोनी एंड फैमिली, जीवा धोनी ने जमकर किया डांस, देखें तस्वीरें
इंग्लैंड में वनडे और टी20 सीरीज पूरा करने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी अपने परिवार के साथ अपनी पत्नी के करीबी दोस्त पूर्णा पटेल के संगीत समारोह में भाग लेने के लिए मुंबई लौट आए।

इंग्लैंड में वनडे और टी20 सीरीज पूरा करने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी अपने परिवार के साथ अपनी पत्नी के करीबी दोस्त पूर्णा पटेल के संगीत समारोह में भाग लेने के लिए मुंबई लौट आए।
पूर्णा पटेल पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल पटेल की बेटी हैं। यह समारोह गुरुवार को हुआ जिसमें भारत के कुछ बड़े क्रिकेट सितारों ने भी भाग लिया। सोशल मीडिया पर मेहंदी और संगीत फंक्शन की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के दौरान भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का ये नया लुक हुआ तेजी से वायरल, देखें तस्वीरें
धोनी की बेटी जीवा का एक डांस वीडियो ने तो सोशल मीडिया पर आग लगा दी है, जिसमें जीवा मस्ती में डांस कर रही है और धोनी उसे बस खड़े होकर देख रहे हैं। बेटी के क्यूट डांस को देखकर पापा धोनी बहुत खुश हो रहे हैं।
पूर्णा पटेल उद्योगपति नमित सोनी के साथ विवाह कर रही है जो नमको इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड में प्रबंध निदेशक हैं और अमेरिका के फिशर कॉलेज ऑफ बिजनेस से स्नातक हैं।
इसे भी पढ़ें: विराट कोहली नहीं MS धोनी ही हैं टीम इंडिया के कप्तान, ये हम नहीं BCCI खुद कह रही है, जानें पूरा मामला
पूर्णा धोनी की पत्नी साक्षी को क्लोज फ्रेंड है। ये दोनों एक दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। इन दोनों को सीएसके और टीम इंडिया के मैचों में भी देखा गया है। धोनी के अलावा, जहीर खान, युवराज सिंह, इरफान पठान और अन्य क्रिकेटरों ने भी समारोह में भाग लिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App