इस क्रिकेटर के घर आया नन्हा मेहमान, चौंकाने वाली है लव स्टोरी
मुरली विजय तीसरी बार पिता बने हैं।

भारतीय टेस्ट टीम के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक मुरली विजय तीसरी बार पिता बने हैं। पत्नी निकिता ने एक बेटे को जन्म दिया। मुरली विजय ने सोशल साइट इंस्टाग्राम पर अपने बड़े बेटे के साथ नवजात बेटे की फोटो शेयर करते हुए '2 रॉकस्टार' लिखा।
बता दें कि मुरली विजय आईपीएल टूर्नमेंट के दौरान निकिता से साल 2012 में मिले थे। और इसके बाद दोनों के बीच लव अफेयर शुरू हो गया। उस वक्त निकिता दिनेश कार्तिक की पत्नी थी। बाद में निकिता से मुरली ने उस वक्त शादी की जब वह प्रेगनेंट थी। अब दोनों 3 बच्चों के माता-पिता हैं।
निकिता और दिनेश कार्तिक एक-दूसरे के बचपन के दोस्त थे। दोनों ने 2007 में शादी की थी। 2012 में जब कार्तिक को अपने टीममेट मुरली विजय और निकिता के अफेयर की बात पता चली, तो दोनों के बीच तलाक (Divorce) हो गया। दोनों ही खिलाड़ियों ने कभी सार्वजनिक जीवन में एक-दूसरे के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया।
A post shared by Murali Vijay (@mvj8) on
इसे भी पढें:ये है हार्दिक पंड्या की खूबसूरत गर्लफ्रेंड, पंड्या का खुलासा जानकर चौंक जाएंगे
निकिता तलाक के वक्त प्रेगनेंट थीं, और 32 वर्षीय मुरली विजय से शादी के कुछ महीने बाद ही उन्होंने बेटे आरव को जन्म दिया। कार्तिक ने बाद में स्कवॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल से शादी कर ली।
दिनेश कार्तिक और दीपिका ने ईसाई और हिंदू दोनों ही रीति से विवाह किया। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की तस्वीरें शेयर करते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App