Saina Nehwal Birthday : साइना नेहवाल खेल के साथ फैशन में भी रहती है नंबर 1

Saina Nehwal Birthday : साइना नेहवाल आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही है। महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल का जन्म हरियाणा के हिसार में 17 मार्च 1990 को हुआ था। साइना नेहवाल को बचपन से ही बैडमिंटन से लगाव था क्योंकि उनके माता पिता दोनों ही बैडमिंटन खिलाड़ी थे। साइना नेहवाल के पिता डॉ हरवीर सिंह नेहवाल को जब पता चला कि उनकी बेटी भी इसी खेल में अपना करियर बनाना चाहती है तो उन्होंने बेटी (साइना नेहवाल) को फुल सपोर्ट किया। साइना नेहवाल ने बैडमिंटन प्लेयर बनने में खूब मेहनत की, जिसका नतीजा है कि आज भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में खूब नाम कमाया है। आज साइना नेहवाल को वो शख्स भी जानता है, जिसकी रूचि बैडमिंटन में नहीं भी है।
साइना नेहवाल की जीवनी बहुत प्रेरणा दायक रही है, इसी वजह से उनकी लाइफ पर एक बायोपिक बन रही है जिसमें साइना नेहवाल का अभिनय परिणीति चोपड़ा करेंगी। साइना नेहवाल ने ओलिंपिक में महिला एकल में कांस्य पदक जीता था, और ऐसा करने वाली साइना नेहवाल पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी थी। साइना नेहवाल ने पहला गोल्ड मेडल 2003 में जीता था। इसके बाद उन्होंने 2006 में फिलीपींस ओपन भी जीता और इसके बाद तो उन्होंने कई टूर्नामेंट्स जीतकर अपनी छाप छोड़ी।
साइना नेहवाल भारत की बड़ी सेलिब्रिटी है, इस वजह से उन्हें कई इवेंट्स और पार्टी वगैरह में जाना पड़ता है। साइना नेहवाल जब भी पार्टी वगैरह या किसी इवेंट में नजर आती है तो उनका अंदाज कमाल का होता है। साइना नेहवाल का फैशन सेंस भी कमाल का है।
बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने 14 दिसम्बर 2018 को अपने साथी खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप संग शादी रचाई थी। पारुपल्ली कश्यप भी बैडमिंटन खिलाड़ी है। साइना नेहवाल को बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान बहुत पसंद है, वहीं साउथ फिल्मों के हीरो प्रभास भी उनके पसंदीदा अभिनेता है।
साइना नेहवाल को 2009 में अर्जुन पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था। 2009-2010 में साइना नेहवाल को खेलों के सबसे बड़े पुरुस्कार अर्जुंन पुरुस्कार से सम्मानित किया गया वहीं 2010 में उन्हें पद्म श्री से नवाजा गया।
हाल ही में साइना नेहवाल ने राजनीती में भी अपना कदम रखा, साइना नेहवाल ने अपनी बहन संग भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की थी। साइना नेहवाल इस समय हैदराबाद में रहती है, और आने वाले समय में बीजेपी की ओर से चुनावी मैदान में खड़ी हो सकती है।