मशहूर फुटबालर नेमार की मां 22 साल के लड़के को कर रहीं डेट, बेटे ने कहा खुश रहो
ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर नेमार जूनियर की मां 22 साल के लड़के को डेट कर रही हैं। नदीन गोनकाल्विस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर इसकी पुष्टि की है।

ब्राजील के फुटबॉलर नेमार जूनियर की मां नदीन गोनकाल्विस अपने बेटे की उम्र के लड़के को डेट कर रही हैं। नदीन ने अपने इंस्टाग्राम पर 22 साल के लड़के की फोटो शेयर की है। गोनकाल्विस ने फोटो शेयर कर खुलासा किया है कि वो इस 22 साल के लड़के को डेट कर रही हैं।
गोनकाल्विस के इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस फोटो पर बेटे नेमार जूनियर ने अब प्रतिक्रिया दी है। नेमार ने अपनी मां के इस रिश्ते को कबूलनामा देते हुए दोनों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा है कि खुश रहो मां, मैं भी तुमसे बहुत प्यार करता हूं।
बॉयफ्रेंड का नाम टियागो रामोस
नेमार की मां के बॉयफ्रेंड का नाम टियागो रामोस जो एक कंप्यूटर गेमर है। नेमार की मां गोनकाल्विस के पति वैगनर रिबेरियो से उनका तलाक 4 साल पहले हो चुका है। नेमार के पिता रिबेरियो ने भी इंस्टाग्राम पर दोनों को इस रिश्ते के लिए शुभकामनाएं दी है।