भारत की पहली महिला जिम्नास्टिक दीपा कर्माकर का 27वां जन्मदिन, जानिए उनसे जुड़े रोचक तथ्य

भारत की पहली महिला जिम्नास्टिक दीपा कर्माकर का 27वां जन्मदिन, जानिए उनसे जुड़े रोचक तथ्य
X
Dipa Karmakar Birthday : दीपा कर्माकर शुरुआत से ही विश्वेश्वर नंदी से ही प्रशिक्षण ले रही है। दीपा कर्माकर ने 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता था, और इतिहास में ऐसा करने वाली दीपा पहली भारतीय जिमनास्टिक खिलाड़ी बनी थी।

ओलिंपिक में भाग लेने वाली भारत की पहली महिला जिमनास्टिक दीपा कर्माकर का आज 27 वां जन्मदिन है। गोल्डन गर्ल के नाम से मशहूर दीपा कर्माकर का जन्म त्रिपुरा के अगरतला में हुआ था। दीपा कर्माकर ने बहुत छोटी उम्र से ही जिमनास्टिक को अपना करियर चुन लिया था, उन्होंने 6 वर्ष की उम्र में इसकी ट्रेनिंग शुरू कर दी थी।

दीपा कर्माकर शुरुआत से ही विश्वेश्वर नंदी से ही प्रशिक्षण ले रही है। दीपा कर्माकर ने 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता था, और इतिहास में ऐसा करने वाली दीपा पहली भारतीय जिमनास्टिक खिलाड़ी बनी थी।

दीपा कर्माकर जिमनास्टिक खिलाड़ी से जुड़े तथ्य

दीपा कर्माकर 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में आशीष कुमार के बाद दूसरी खिलाड़ी थी, जिन्होंने मेडल जीता था।

• 2015 में दीपा कर्माकर पहली भारतीय जिम्नास्टिक खिलाड़ी बनी थी, जिन्होंने वर्ल्ड आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप के फाइनल राउंड में जगह बनाई थी।

• दीपा कर्माकर जब 2016 रिओ ओलिंपिक में जिमनास्टिक गेम्स में फाइनल स्टेज में पहुंची तो, दीपा कर्माकर 52 सालों में ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी।

Also Read - खेलो इंडिया स्कीम के तहत बनेगा 24 करोड़ में स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, इन खेलों की होगी सुविधा!

• दीपा कर्माकर ग्लोबल जिम्नास्टिक इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी है।

• दीपा कर्माकर 2017 में फोर्बेस की सुपर अचीवर्स फ्रॉम एशिया की लिस्ट में शामिल हुई थी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story