13 साल बाद धोनी ट्रेन से पहुंचे रांची, विजय हजारे ट्रॉफी की संभालेंगे कमान
धोनी भारतीय सीमित ओवरों की टीम और आईपीएल टीम की कप्तानी पद से इस्तीफा दे चुके हैं।

X
haribhoomi.comCreated On: 22 Feb 2017 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही हाल ही में आईपीएल की अपनी फ्रेंचाइजी टीम राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की कप्तानी छोड़ दी हो लेकिन प्रशंसक उन्हें 25 फरवरी से शुरू हो रही विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड की टीम की कमान संभालते देखेंगे। इसके लिए 13 साल बाद ट्रेन से सफर कर धोनी रांची पहुंचे।
इसे भी पढ़ेंः पीटरसन का टॉयमल पर हमला, जानिए क्या-क्या कहा
धोनी ने पिछले दो सत्रों में झारखंड के लिए खेलने के बावजूद टीम की अगुवाई नहीं की थी लेकिन इस बार उन्होंने यह जिम्मेदारी उठाने का निर्णय लिया है। धोनी कूल के कप्तानी संभालने से निश्चित रूप से राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के लिये झारखंड को मजबूती मिलेगी। धोनी के अलावा टीम में विस्फोटक इशान किशन और घरेलू सत्र के शीर्ष स्पिनर शाहबाज नदीम शामिल हैं। इस दौरान धोनी ने अपनी पुरानी बातों को याद किया। उन्होंने कहा कि 13 साल के बाद ट्रेन में चढ़ रहा हूं। सफर लंबा है बहुत मजा आएगा, टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ बात करेंगे, इंज्वाय करूंगा।
इसके अलावा इशांक जग्गी और वरुण आरोन भी धोनी की टीम में हैं जिन्हें हाल में आईपीएल अनुबंध मिला है। टीम में सौरभ तिवारी और युवा विराट सिंह भी टीम में शामिल हैं। टेस्ट मैचों से टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ चुके धोनी ने हाल ही में सीमित ओवरों के क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया था। धोनी ने विजय हजारे ट्रॉफी के पिछले संस्करण में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व किया था।
इससे पहले उन्होंने राज्य की टीम की तरफ से 2007 में घरेलू मैच खेला था, लेकिन कप्तानी नहीं की थी। उनकी जगह तेज गेंदबाज वरुण आरोन ने झारखंड का नेतृत्व किया था और टीम ने क्वार्टरफाइनल तक का सफर तय किया था। आपको बता दें कि यह टूर्नामेंट 25 फरवरी से शुरू होगा।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story