सिंधु, साक्षी, दीपा और जीतू को मिला खेल रत्न
दरबार हाल में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पदक, प्रमाणपत्र और नगदी से नवाजा।

X
haribhoomi.comCreated On: 30 Aug 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. खेल दिवस के रूप में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर राष्ट्रपति ने रियो ओलंपिक में देश का गौरव करने वाले चार खेल सितारों को राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड से नवाजा है। राष्ट्रपति भवन में एक समारोह के दौरान राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने रियो ओलंपिक में देश के लिए पहला पदक जीतने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक, बैडमिंटन में सिल्वर मेडल जीतने वाली पीवी सिंधु, भारत की पहली महिला जिम्नास्ट दीपा करमाकर व 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में जगह बनाने वाले जीतू राय को राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड देकर सम्मानित किया।
ऐसा पहली बार हुआ
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, भारतीय खेल जगत में 25 सालों के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब एक साथ चार खिलाड़ियों को खेल रत्न अवार्ड दिया गया है। अर्जुन पुरस्कार लेने के लिए महिला पहलवान व्हीलचेयर पर राष्ट्रपति भवन पहुंची। दरअसल ओलंपिक में अपने दूसरे मुकाबले में वह घायल हो गई थी, जिसके कारण वह पदक से भी चूक गई।
रियो में बचाई थी लाज
रियो ओलंपिक में पीवी सिंधू सिल्वर मेडल लेने वाली पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं तो वहीं भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक ने भी रियो ओलंपिक में पहली बार ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा। इसके अलावा दीपा करमाकर रियो में कोई मेडल तो नहीं जीत सकीं लेकिन अपने प्रोडूनोवा वॉल्ट के जरिए वो फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला जिम्नास्ट बनीं। दीपा मजह कुछ ही अंको से ब्रॉन्ज मेडल जीतने से चूक गई थीं। इससे एक दिन पहले इन खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात की थी।
15 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड
इसके अलावा राष्ट्रपति मुखर्जी ने 15 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड, छह प्रशिक्षकों को द्रोणाचार्य अवार्ड देकर सम्मानित किया। अर्जुन पुरस्कार हासिल करने वालों में क्रिकेटर अजिंक्या रहाणे, धाविका ललिता बाबर, पुरुष हॉकी खिलाड़ी वीआर रघुनाथ और महिला हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल, मुक्केबाज शिवा थापा, फुटबॉलर सुब्रत पॉल, महिला पहलवान विनेश फोगाट प्रमुख रूप से शामिल रहे हैं।
छह प्रशिक्षकों को मिला द्रोणाचार्य पुरस्कार
1. जिम्नास्टिक दीपा करमाकर के कोच बिश्वेस्वर नंदी, 2. विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा, 3. एथलेटिक्स कोच एन रमेश, 4. मुक्केबाजी कोच सागर मल ध्याल, स्वीमिंग कोच प्रदीप कुमार 6. कुश्ती के कोच महाबीर सिंह
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story