एशिया कप की मेजबानी छीने जाने पर बौखलाया पाकिस्तानी खिलाड़ी, कहा- भाड़ में जाए भारत…

एशिया कप की मेजबानी छीने जाने पर बौखलाया पाकिस्तानी खिलाड़ी, कहा- भाड़ में जाए भारत…
X
Asia cup 2023 hosting: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 की मेजबानी को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद ने भारत को लेकर एक विवादित बयान दिया है। आइए जानते है उन्होंने क्या कहा...

भारत और पाकिस्तान (Ind and Pak) के बीच एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023 ) की मेजबानी को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। बता दें कि इस साल होने वाले एशिया कप 2023 की मेजबानी पाकिस्तान को दी गई है लेकिन एसीसी प्रमुख जय शाह (ACC chief Jai Shah) ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पाकिस्तान में एशिया कप का आयोजन नहीं करने की बात कही। एशिया कप की मेजबानी का फैसला हाल ही में हुई एसीसी की बैठक (ACC meeting) में लिया जाना था। लेकिन इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टूर्नामेंट को यूएई में शिफ्ट करने की बात चल रही है। जिसपर अगले महीने फैसला लिया जा सकता है।

जावेद मियांदाद ने दिया विवादित बयान

इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद (Javed Miandad) ने भारत को लेकर एक विवादित बयान दिया है। जो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने कहा है, 'अगर भारत एशिया कप खेलने पाकिस्तान नहीं आता है तो भाड़ में जाए। पाकिस्तान भारत के बिना भी क्रिकेट में जीवित रह सकता है।" मियांदाद के इस बयान को पाकिस्तानी खेल पत्रकार फरीद खान (Pakistani sports journalist) ने अपने ट्विटर अकाउंट (Farid Khan) से शेयर किया है।




पाकिस्तान वर्ल्ड कप नहीं खेलने की धमकी दे रहा है

बता दें कि मियांदाद पहले भी टीम इंडिया (Team India) के खिलाफ जहर उगलते रहे हैं। इसके अलावा आपको बता दें कि इससे पहले पीसीबी के पूर्व प्रमुख रमीज राजा ने भी एशिया कप को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर भारत एशिया कप खेलने पाकिस्तान नहीं आएगा। इसलिए पाकिस्तान वर्ल्ड कप खेलने भारत नहीं जाएगा। इसके अलावा पीसीबी के नए अध्यक्ष नजम सेठी (PCB Najam Sethi) ने भी यही बात दोहराई और कहा कि अगर भारत एशिया कप खेलने पाकिस्तान नहीं आया या बैठक में कोई बदलाव हुआ तो पाकिस्तान भी वनडे विश्व कप (ODI World Cup) के लिए भारत का दौरा नहीं करेगा।


WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story