इस खूबसूरत लड़की से 10 साल तक रहा इरफान पठान का अफेयर, ऐसे शादी होते-होते टूटी
सफा जेद्दाह से शादी होने से पहले इरफान पठान का एक लड़की से लगभग दस साल तक अफेयर रहा था।

कभी टीम इंडिया के टॉप ऑलराउंडर रहे इरफान पठान काफी दिनों से टीम से बाहर चल रहे हैं।
इरफान गेंदबाजी के अलावा समय-समय पर टीम के लिए बल्ले से भी कई अहम भूमिका निभा चुके हैं।
इरफान पठान ने पिछले साल ही सऊदी अरब में मॉडल सफा जेद्दाह के साथ शादी के बंधन में बंधे थे।
इसे भी पढ़े: टीम इंडिया के लिए 'स्वर्णिम युग' रहा साल 2017, ये आंकड़े दे रहे हैं गवाही
बता दें कि सफा जेद्दाह से पहले इरफान का एक लड़की से लगभग दस साल तक अफेयर रहा था।
2003 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई थी टीम इंडिया। उसी दौरान इरफान की मुलाकात शिवांगी देव से हुई और दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त बन गए।
फिर कुछ दिन बाद ही मीडिया में इनकी लव स्टोरी की चर्चाएं होने लगी।
शिवांगी पेशे से चार्टड अकाउंटेंट थीं और इरफान से जल्द से जल्द शादी करना चाहती थी।
लेकिन इरफान और शिवांगी के माता-पिता को उनका साथ पसंद नहीं था।
इसे भी पढ़े: साल 2017 में विराट एंड टीम ने बनाए ये 5 बड़े रिकॉर्ड, दुनिया में भारत का बजा डंका
इरफान के परिवार वाले जहां शिवांगी को अपनाने के पक्ष में नहीं थे। वहीं शिवांगी के घरवाले भी पठान के साथ अपनी बेटी का शादी नहीं होने देना चाहते थे।
यहां तक कि शिवांगी इरफान के लिए भारत तक आ गई थीं। वह तीन साल तक वडोदरा में भी रहीं थी।
हालांकि इसके बाद दोनों के घरवाले भी शादी के लिए तैयार हो गए, लेकिन साल 2012 में किसी बात को लेकर दोनों के बीच अनबन हो गई।
फिर इसके बाद दोनों का रिश्ता टूट गया और इरफान ने सऊदी अरब में मॉडल सफा जेद्दाह के साथ शादी कर ली।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App