Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Indian Women''s Hockey Team : स्पेन दौरे के लिए भारतीय हॉकी टीम का ऐलान, रानी रामपाल को मिली कमान

हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को घोषणा की कि शीर्ष स्ट्राइकर रानी रामपाल 26 जनवरी से स्पेन में शुरू होने वाले सत्र के शुरुआती दौरे में 18 सदस्यीय महिला टीम की अगुवाई करेंगी जबकि अनुभवी गोलकीपर सविता उप कप्तान होंगी।

Indian Womens Hockey Team : स्पेन दौरे के लिए भारतीय हॉकी टीम का ऐलान, रानी रामपाल को मिली कमान
X

Indian Women's Hockey Team

हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को घोषणा की कि शीर्ष स्ट्राइकर रानी रामपाल 26 जनवरी से स्पेन में शुरू होने वाले सत्र के शुरुआती दौरे में 18 सदस्यीय महिला टीम की अगुवाई करेंगी जबकि अनुभवी गोलकीपर सविता उप कप्तान होंगी।

भारतीय हॉकी टीम स्पेन में चार मैच खेलेगी और दो मैच महिलाओं की विश्व कप उप विजेता आयरलैंड के खिलाफ खेले जाएंगे। स्पेन दौरे के लिए टीम 24 जनवरी को बेंगलुरु से रवाना होगी जहां वे पिछले दो हफ्ते से राष्ट्रीय शिविर में हिस्सा ले रही है। टीम में गोलकीपर सविता और रजनी इतीमारपू शामिल हैं।

IND vs AUS ODI Series: भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के सितारे, एक क्लिक में जानें किस किसने मारी बाजी

मुख्य कोच सोड्र मारिने ने कहा कि टीम में इस बार खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है जिसमें कुछ अहम खिलाड़ी जैसे सुनीता लकड़ा, नमिता टोप्पो शामिल हैं। कुछ अन्य अनुभवी खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। हम ओलंपिक क्वालीफायर से पहले अपने चयन को और गहराई देने के लिए खिलाड़ियों को शीर्ष स्तर पर खेलने का ज्यादा अनुभव कराना चाहते हैं।

भारतीय टीम इस प्रकार है: (Indian Women's Hockey Team)

गोलकीपर: सविता, रजनी इतीमारपू

डिफेंडर: रीना खोखर, दीप ग्रेस एक्का, सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, गुरजीत कौर, सुशीला चानू पुखराम्बम

मिडफील्डर : लिलिमा मिंज, करिश्मा यादव, सोनिका, नेहा गोयल

फारवर्ड : रानी, वंदना कटारिया, नवनीत कौर, लालरेमसियामी, उदिता, नवजोत कौर।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story