Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

भारत ने चीन को पछाड़ा, टॉप 100 में इंडिया के 14 खिलाड़ी

भारत का सबसे चमकता सितारा किदांबी श्रीकांत हैं।

भारत ने चीन को पछाड़ा, टॉप 100 में इंडिया के 14 खिलाड़ी
X

भारत में यदि किसी खेल प्रेमी से बैडमिंटन स्टार के बारे में पूछा जाए तो लोगों के जहन में पहला नाम ओलिंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल और पीवी सिंधू का नाम आता है।

इन दो महिला खिलाड़ियों ने केवल चीनी वर्चस्व को तोड़ा बल्कि विश्व बैडमिंटन में भारत की अलग पहचान बनाई।

लेकिन भारत के पुरुष खिलाड़ी भी अब वर्ल्ड बैडमिंटन में अपनी चमक बिखेर रहे हैं। वर्तमान में पुरुष वर्ग में भारत का सबसे चमकता सितारा किदांबी श्रीकांत हैं।

इसे भी पढ़े: क्रुणाल पंड्या अपने भाई हार्दिक पंड्या के साथ देख रहे हैं ये सपना

शुक्रवार को जारी हुई नई विश्वरैंकिंग में श्रीकांत ने पहली बार टॉप 10 में जगह बनाई। लेकिन इसके साथ ही भारत ने एक नया इतिहास रच दिया।

दुनियाभर में बैडमिंटन के पावरहाउस के रूप में पहचान रखने वाले चीन की ताकत कुछ कम होती जा रही है।

वर्ल्ड बैडमिंटन की नई रैंकिंग के पुरुष वर्ग में भारत के सबसे ज्यादा शटलर टॉप 100 खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं।

चीन भारतीय बैडमिंटन के सामने पिछड़ता दिख रहा है। टॉप 100 खिलाड़ियों में भारत के सबसे ज्यादा 14 खिलाड़ियों को जगह मिली है।

भारत के बाद दूसरे स्थान पर इंडोनेशिया के 9 खिलाड़ी हैं। 8 खिलाड़ियों के साथ डेनमार्क तीसरे स्थान पर है।

वहीं चीन 7 खिलाड़ियों के साथ चौथे स्थान पर है। ऐसे में भारत बैडमिंटन की दुनिया में नए पावरहाउस के रूप में उभरता दिखाई दे रहा है।

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी ने किया फुटबाल को समर्थन का वादा: भूटिया

टॉप 100 में भारतीय पुरुष खिलाड़ी

किदांबी श्रीकांत 8

बी साई प्रणीत 15

अजय जयराम 16

एचएस प्रणॉय 23

समीर वर्मा 33

सौरभ वर्मा 35

पी कश्यप 60

प्रतुल जोशी 66

शुभंकर डे 73

सिरिल वर्मा 80

आनंद पवार 86

अभिषेक येलेंगर 89

हर्षील दानी 96

आदित्य जोशी 98

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story