धर्मशाला: विराट ने खेली शानदार पारी, 6 विकेट से जीता इंडिया
भारत की ओर से विराट कोहली ने नाबाद 85 रन बनाए।

X
haribhoomi.comCreated On: 16 Oct 2016 12:00 AM GMT
धर्मशाला. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश स्टेडियम पर खेला। भारत ने पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को यहां न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया। भारत की ओर से विराट कोहली ने नाबाद 85 रन बनाए। कोहली ने एक छक्के और नौ चौकों की मदद से 81 गेंद पर 85 रन की बेहतरीन पारी खेली। न्यूजीलैंड ने 43.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 190 रन बनाए थे। टीम इंडिया अपना 900वां वन-डे खेल रही है।
भारतीय कप्तान महेंद्रसिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गेंदबाजों ने उनके फैसले को सही साबित करते हुए कीवी टीम को शुरुआती झटके दिए। डेब्यू मैच खेल रहे हार्दिक पांड्या ने अपने पहले तथा टीम के दूसरे अोवर में मार्टिन गप्टिल (12) को दूसरी स्लिप में रोहित शर्मा के हाथों झिलवाया। उमेश यादव ने पांचवें अोवर की अंतिम गेंद पर कीवी कप्तान केन विलियम्सन (3) को थर्डमैन पर अमित मिश्रा के हाथों झिलवाया। मेहमान टीम इस सदमे से उबर भी नहीं पाई थी कि यादव ने अपने अगले अोवर की पहली गेंद पर रॉस टेलर (0) को विकेटकीपर धोनी के हाथों कैच कराया। कोरी एंडरसन ने यादव को हैटट्रिक पूरी नहीं करने दी।
पांड्या ने अपना दूसरा शिकार किया जब उनकी गेंद पर उमेश यादव ने मिडऑफ पर डाइव लगाकर कोरी एंडरसन (4) का शानदार कैच लपका। पांड्या ने ल्युक रोंची (0) को मिडऑन पर यादव के हाथों झिलवाया और कीवी टीम 48 रनों पर 5 विकेट खोकर संघर्ष करती नजर आई। केदार जाधव नेअपने दूसरे अोवर में कीवी टीम को लगातार दो झटके दिए। उन्होंने जिमी नीशम (10) को अपनी ही गेंद पर लपका और अगली गेंद पर मिचेल सेंटनर (0) को विकेटकीपर धोनी के हाथों झिलवाया। अमित मिश्रा को सफलता मिली जब उनकी गेंद पर डग ब्रैसवेल (15) ने मिडविकेट पर अजिंक्य रहाणे को कैच थमाया।
साउदी जब मात्र 2 रनों पर थे तब उमेश यादव ने उनका आसान कैच छोड़ा। साउदी ने इसका लाभ उठाते हुए तूफानी बल्लेबाजी कर करियर का पहला अर्द्धशतक लगाया। उन्होंने लाथम के साथ महत्वपूर्ण भागीदारी कर पारी को संभाला। साउदी ने 40 गेंदों में पहली फिफ्टी बनाई। साउदी ने 45 गेंदों में 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 55 रन बनाने के बाद मिश्रा की गेंद पर पांडे को कैच थमाया। साउदी और लाथम ने 71 रनों की भागीदारी की जिसमें 55 रनों का योगदान साउदी का था। इसके बाद मिश्रा ने ईश सोढ़ी को एलबीडब्ल्यू कर कीवी पारी का अंत किया। लाथम 98 गेंदों में 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से 79 रन बनाकर नाबाद रहे। हार्दिक पांड्या ने 31 रनों पर 3 और अमित मिश्रा ने 49 रनों पर 3 विकेट लिए। केदार जाधव और उमेश यादव को 2-2 विकेट मिले।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story