ट्विटर पर ''पृथ्वी'' का राज, सचिन-सहवाग समेत मुंबई पुलिस ने भी बांधे तारीफों के पुल
18 साल के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने गुरुवार को अपने पदार्पण टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार शतक लगाया। जिसके बाद सचिन तेंदुलकर, वीरेन्द्र सहवाग जैसे कई दिग्गजों के अलावे मुंबई पुलिस ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है।

18 साल के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने गुरुवार को अपने पदार्पण टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार शतक लगाया। इसके साथ ही पृथ्वी ऐसा करने वाले सबसे युवा भारतीय और चौथे सबसे युवा खिलाड़ी बने।
इस शानदार उपलब्धि के बाद पृथ्वी को ट्विटर पर ढेरों बधाइयां मिलीं. जिसमें सचिन तेंदुलकर, वीरेन्द्र सहवाग जैसे कई दिग्गजों के अलावे मुंबई पुलिस भी शामिल है।इस मैच के दौरान पृथ्वी ने सिर्फ 99 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 154 गेंदों में 19 चौकों की मदद से 134 रन बनाए।
इसे भी पढ़ें: IND vs WI Test Live Score: भारत का स्कोर 400 के पार, ऋषभ पंत ने छक्के ने पूरा किया अर्धशतक
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया- पहली ही पारी में ऐसी आक्रामक बल्लेबाजी देखकर काफी अच्छा लगा, पृथ्वी शॉ, निडर होकर बल्लेबाजी जारी रखो।
Lovely to see such an attacking knock in your first innings, @prithvishaw! Continue batting fearlessly. #INDvWI pic.twitter.com/IIM2IifRAd
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) October 4, 2018
पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने लिखा- अभी तो शुरुआत है, लड़के में बहुत दम है।
It’s been the Shaw show. Congratulations Prithvi Shaw, abhi toh bas shuruaat hai , ladke mein bahut dum hai #IndvWI pic.twitter.com/obEcSylvCV
— Virender Sehwag (@virendersehwag) October 4, 2018
भारत के वेरी वेरी स्पेशल वीवीएस लक्ष्मण ने ट्वीट किया- पृथ्वी का पदार्पण करते हुए शानदार शतक। यह देखकर अच्छा लगा कि 18 साल के लड़के ने मैदान पर उतरकर अपना स्वाभाविक खेल खेला। उज्ज्वल भविष्य।
Wonderful century on debut for Prithvi Shaw. Great to see a 18 year old go out and play his natural game. Got a bright future. #IndvWI pic.twitter.com/e86XPsg6ho
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) October 4, 2018
पृथ्वी शॉ की इस शानदार शतक के बाद क्रिकेट के दिग्गजों के अलावा मुंबई पुलिस भी बधाई देने में पीछे नहीं रहे। उन्होंने अलग ही अंदाज में शॉ को बधाई दी। पुलिस ने लिखा कि 100 कोई भी हो मदद करता है।
From our 100 to yours! It’s always a good start... the very best to you @PrithviShaw #Dial100 pic.twitter.com/G6BRVK0FAy
— Mumbai Police (@MumbaiPolice) October 4, 2018
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App