IND vs NZ 2019: एमएस धोनी न्यूजीलैंड में सचिन तेंदुलकर और वीरेन्द्र सहवाग के रिकॉर्ड को तोड़ने की कगार पर
एमएस धोनी एक बार फिर वापस आ गए हैं। हाल ही में समाप्त हुई ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में अर्द्धशतकों की हैट्रिक के बाद धोनी ने भारत को विश्व कप टीम में अपने फॉर्म और स्थिति को लेकर सभी चिंताओं को दूर कर दिया है। और अब न्यूजीलैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण वनडे श्रृंखला में धोनी की नजर महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग के रिकॉर्ड पर टिकी है।

IND vs NZ 2019 MS Dhoni Sachin Tendulkar Virender Sehwag
एमएस धोनी एक बार फिर वापस आ गए हैं। हाल ही में समाप्त हुई ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में अर्द्धशतकों की हैट्रिक के बाद धोनी ने भारत को विश्व कप टीम में अपने फॉर्म और स्थिति को लेकर सभी चिंताओं को दूर कर दिया है। और अब न्यूजीलैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण वनडे श्रृंखला में धोनी की नजर सचिन महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग के रिकॉर्ड पर टिकी है। धोनी के लिए साल 2018 किसी बुरे सपने की तरह रहा, जहां उन्होंने 20 पारियों में केवल 275 रन बनाए थे, उन्होंने अपने 12 साल के लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में सबसे खराब औसत और स्ट्राइक रेट दर्ज किया था।
ऑस्ट्रेलिया में धोनी का धमाल
साल 2019 में धोनी ने धमाकेदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में लगातार तीन अर्धशतक लगाए. आखिरी वनडे मैच में उन्होंने 87 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारत को 2-1 से ऐतिहासिक जीत दिलाने में मदद की। धोनी ने इस सीरीज में 193 की औसत से 193 रन बनाए और भारत ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली द्विपक्षीय एकदिवसीय श्रृंखला जीतने में कामयाब रही। पूर्व भारतीय कप्तान को उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया था।
सचिन और सहवाग को पीछे छोड़ देंगे धोनी
अपने सभी आलोचकों को जवाब देने के बाद धोनी न्यूजीलैंड के खिलाफ 23 जनवरी से शुरू होने वाली पांच मैचों की एकदिवसीय और तीन मैचों की टी20I श्रृंखला के लिए ऑकलैंड पहुंच चुके हैं। मौजूदा टीम के किसी भी अन्य वर्तमान सदस्य की तुलना में धोनी का न्यूजीलैंड सबसे अच्छा रिकॉर्ड रहा है। यहां खेले गए 12 एकदिवसीय मैचों में उन्होंने 90.16 के औसत से रन बनाए हैं। धोनी जिन्होंने पहली बार 2009 में न्यूजीलैंड का दौरा किया था, उन्होंने 9 पारियों में 456 रन बनाए, जिसमें पांच अर्धशतक शामिल है।
न्यूजीलैंड में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में धोनी तीसरे नंबर पर हैं। वह सचिन तेंदुलकर (18 मैचों में 652) और वीरेंद्र सहवाग (12 मैचों में 598) से पीछे हैं। इसलिए धोनी को मास्टर ब्लास्टर सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए 197 रनों की जबकि वीरेन्द्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 143 रनों की आवश्यकता है।
न्यूजीलैंड में धोनी की कप्तानी
धोनी इससे पहले न्यूज़ीलैंड में एकदिवसीय श्रृंखला जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बने थे, जब उन्होंने 2009 में डेनियल विटोरी की अगुवाई वाली टीम को 3-1 के अंतर से हराया था। हालांकि 2014 में अपनी अगले दौरे में उन्हें 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। कुल मिलाकर भारत का मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए 34 मैचों में से 21 मैच हारकर खराब रिकॉर्ड है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- India vs New Zealand MS Dhoni Sachin Tendulkar Virender Sehwag India vs Australia Dhoni Runs in New Zealand IND vs NZ ODI Series IND vs NZ NZ vs IND IND vs NZ 2019 india vs new zealand 2019 india vs new zealand indian cricket team new zealand cricket team india squad new zealand 2019 ind vs nz odi india vs new zealand 2019 squad india tour of new zealand 2019 schedule india cricket schedule 2019 ind vs nz 2019 squad India vs New Zealand ODI Series एमएस धोनी सचिन त�