VIDEO: ईशांत शर्मा ने एरॉन फिंच को किया गजब अंदाज में बोल्ड, कोहली का रिएक्शन देखने वाला था
शुक्रवार को एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। ईशांत ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर ही ओपनर एरोन फिंच को क्लीन बोल्ड करके पवेलियन लौटा दी।

India vs Australia (IND vs AUS) Test Series 2018:
ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ एडिलेड में खेले जा रहे पहले टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा की शतकीय पारी की बदौलत भारत की पहली पारी खराब शुरुआत के बाद 250 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही।
शुक्रवार को एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन तेज गेंदबाज इशांत शर्मा (Ishant Sharma) ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। इशांत शर्मा ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर ही ओपनर एरोन फिंच को क्लीन बोल्ड करके पवेलियन लौटा दी।
इसे भी पढ़ें: पारस डोगरा का रिकॉर्ड दोहरा शतक, शाहरुख खान ने किया यादगार शुरुआत
The stumps went flying as Ishant Sharma gave India the perfect start with the ball.#AUSvIND | @bet365_aus pic.twitter.com/f7bg9MPGWd
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 7, 2018
Ishant Sharma takes a beautiful wicket. All the commentators talk about is Virat Kohli. Because this. #AUSvIND pic.twitter.com/EwcBTMLNyf
— Chirag Agarwal (@__chirag_) December 7, 2018
ईशांत ने नई गेंद का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए इनस्विंग पर फिंच की गिल्लियां हवा में उड़ा दी। फिंच के आउट होते ही भारतीय कप्तान विराट कोहली काफी खुश नजर आए और उनका रिएक्शन वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि चेतेश्वर पुजारा की 123 रनों की शानदार पारी की बदौलत भारत ने पहली पारी में 250 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- भारत ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज 2018 एडिलेड टेस्ट ईशांत शर्मा एरोन फिंच विराट कोहली विराट कोहली रिएक्शन India vs Australia Test Series 2018 Adelaide Test IND vs AUS Ishant Sharma Aaron Finch Virat Kohli Virat Kohli Reaction Ishant bold Finch Viral Video india vs australia india vs australia live score aus vs ind ind vs aus live score