IND vs AUS 2nd ODI 2019: विराट का ऐसा कारनामा, बने दुनिया के पहले ऐसे कप्तान जिन्होंने...
IND vs AUS 2nd ODI 2019: भारतीय कप्तान विराट कोहली मंगलवार को नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में कप्तान के तौर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। भारतीय कप्तान के रूप में कार्यभार संभालने के बाद से ही कोहली आश्चर्यजनक फॉर्म में हैं।

भारतीय कप्तान विराट कोहली मंगलवार को कप्तान के रूप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 9000 रन बनाने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बन गए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में चल रहे दूसरे वनडे में उन्होंने इस उपलब्धि को हासिल किया।
कोहली ने इन रनों को बनाने के लिए 159 पारियां लीं, जबकि किसी अन्य अंतरराष्ट्रीय कप्तान ने इतने पारियों में 7000 रन भी नहीं बनाए। 164 पारियों में 7000 रनों के साथ ब्रायन लारा इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं।
विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तान के रूप में 9000 या उससे अधिक रन बनाने वाले केवल छठे खिलाड़ी हैं। भारतीय कप्तान के रूप में कार्यभार संभालने के बाद से ही वह आश्चर्यजनक फॉर्म में हैं।
इससे पहले विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तान के रूप में क्रमशः 73, 93, 106, 124 और 137 पारियों में सबसे तेज 4000, 5000, 6000, 7000 और 8000 रन बना चुके हैं।
कोहली ने पहले ही एकदिवसीय क्रिकेट में 10000 रन पार कर लिए हैं, जबकि उनके नाम 6600 से अधिक टेस्ट रन भी हैं। वह हाल ही में भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़कर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे तेजी से 10000 रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने थे।
बता दें कि भारत ने पहले ही ओवर में ओपनर रोहित शर्मा का विकेट खो दिया, जिसके बाद कप्तान कोहली को जल्दी क्रीज पर उतरना पड़ा। खबर लिखे जाने तक भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में 6 विकेट के नुकसान पर 220 रन बना लिए हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- IND vs AUS 2nd ODI 2019 Virat Kohli Virat Kohli Fastest 9000 International Runs as Captain Virat Kohli ODI Runs Australia vs India 2019 Australia Cricket Team Indian Cricket Team Brian Lara Sachin Tendulkar india vs australia 2nd odi 2019 2nd odi ind vs aus nagpur cricket stadium ind vs aus 2nd odi india australia 2nd odi 2nd odi ind vs aus 2nd odi 2019 playing 11 ind aus 2nd odi 2nd odi ind vs aus 2019 nagpur stadium india vs aus 2nd odi 2 odi india vs australia 2019 2nd one day indi