IND vs AUS 2019: रोहित शर्मा ने बनाया मजाक तो भड़क गए परम मित्र युजवेन्द्र चहल, फिर कुलदीप ने डाली गुगली
IND vs AUS 2019: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज रविवार से शुरू हो रही है। मैच से पहले रोहित शर्मा ने अपने परम मित्र लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया है। जिसके बाद युजवेंद्र चहल भड़क गए।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज रविवार से शुरू हो रही है। मैच से पहले रोहित शर्मा ने अपने परम मित्र लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया है। दरअसल रोहित और चहल अच्छे दोस्त माने जाते हैं। दोनों कई बार सोशल मीडिया पर एक- दूसरे का मजाक बनाते देखे गए हैं।
IND vs AUS 2019: भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज में बनने वाले सभी प्रमुख आंकड़े और संख्याओं पर एक नजर
This is why we call him G.O.A.T. Those muscles can be intimidating @yuzi_chahal pic.twitter.com/favF7DQvD7
— Rohit Sharma (@ImRo45) February 23, 2019
बता दें कि हाल ही में युजवेंद्र चहल ने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था। जिसमें वह अपनी बॉडी दिखा रहे हैं और साथ ही वह अपने बॉडी पर टैटू लगाए हुए हैं। रोहित शर्मा ने चहल के इस फोटो पर कमेन्ट करते हुए लिखा है कि यही कारण है कि हम युजवेंद्र चहल को G.O.A.T (ग्रेट ऑफ ऑल टाइम) कहकर संबोधित करते हैं। इन मसल्स से डराया जा सकता है।
This is why we call him G.O.A.T. Those muscles can be intimidating @yuzi_chahal pic.twitter.com/favF7DQvD7
— Rohit Sharma (@ImRo45) February 23, 2019
रोहित शर्मा के इस कमेन्ट के बाद युजवेंद्र चहल ने भी इसका जवाब दिया है। चहल ने इमोजी बनाकर हैरानी जताई जबकि भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने रोहित के इस पोस्ट पर हंसी वाली इमोजी से जवाब दिया। बतातें चलें कि युजवेंद्र चहल अपने परम मित्र रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह का भी कई बार मजाक उड़ा चुके हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- IND vs AUS 2019 Rohit Sharma Yuzwendra Chahal Kuldeep Yadav Rohit Sharma Fun of Yuzwendra Chahal India vs Australia India vs Australia 2019 India vs Australia 2019 T20I series India Australia india vs australia t20 series 2019 ind vs aus t20 2019 time table भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज रोहित शर्मा युजवेन्द्र चहल कुलदीप यादव