Logo
election banner
Sarita Vihar Flyover Update: दिल्ली के सरिता विहार फ्लाईओवर पर 10 मई के बाद मरम्मत कार्य शुरू होने की उम्मीद है। कार्य शुरू होने पर एक तरफ का मार्ग बंद रहेगा।

Sarita Vihar Flyover Update: दिल्ली के सरिता विहार फ्लाईओवर पर शुरू होने वाला मरम्मत कार्य अब कुछ दिन बाद शुरू होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि पीडब्ल्यूडी विभाग ने अभी तक सारे नियमों को पूरा नहीं किया है। इसी के चलते ट्रैफिक विभाग ने कार्य करने की एनओसी नहीं दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि अब यह कार्य 10 मई के बाद शुरू होगा। मरम्मत कार्य शुरू होने के बाद वाहन चालकों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ेगा। 

10 मई के बाद शुरू होगा फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य 

बता दें कि यह कार्य जून 2023 में शुरू होना था। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस से एनओसी मांगी थी, लेकिन कुछ शर्तों की वजह से यह अटक गई थी। इस बार भी सभी शर्तों को पूरा नहीं किया गया है। विभाग द्वारा 10 मई तक यह शर्त पूरी कर ली जाएगी। इसलिए अब यह कार्य 10 से शुरू होकर 10 जून तक किया जाएगा। 

मरम्मत कार्य शुरू होने की वजह से एक बार में एक तरफ का मार्ग बंद रहेगा और दूसरी तरफ से वाहनों को निकाला जाएगा। एक तरफ का कार्य पूरा करने में एक महीने का समय लगेगा। जब एक तरफ का कार्य पूरा हो जाएगा तो दूसरी तरफ का कार्य शुरू किया जाएगा।

रोजाना गुजरते हैं हजारों वाहन 

दिल्ली-फरीदाबाद  मार्ग पर वाहनों की आवाजाही काफी रहती है। यहां से रोजाना 50 हजार से ज्यादा वाहनों का आवागमन होता है। यह वाहन मथुरा रोड से होते हुए जाते हैं। ऐसे में वाहन चालकों को 2 महीने तक काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इससे उनको सफर करने में घंटों का समय लगेगा। सरिता विहार फ्लाईओवर पर कार्य शुरू होने से वाहन चालकों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में उनके लिए वैकल्पिक रास्तों की सूची तैयार की जा रही है।

वाहन चालकों उठानी होगी परेशानी 

सरिता विहार फ्लाईओवर पर कार्य शुरू होने से वाहन चालकों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में वैकल्पिक रास्तों की सूची तैयार की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि न्यू फ्रैंडस कॉलोनी, कालिंदी कुंज, ओखला, बदरपुर, सरिता विहार और फरीदाबाद की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को जाम में फंसना पड़ेगा। 

jindal steel Ad
5379487