Logo
election banner
Sarita Vihar Flyover Repairing: दिल्ली में सरिता विहार फ्लाईओवर पर अगले महीने से पीडब्ल्यूडी की ओर से मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा। 1 मई से शुरू होने जा रहा यह काम 30 जून तक चलेगा।

Sarita Vihar Flyover Repairing: साउथ दिल्ली में स्थित सरिता विहार फ्लाईओवर पर अगले महीने से पीडब्ल्यूडी द्वारा मरम्मत कार्य किया जाएगा। 1 मई से शुरू होने जा रहा यह काम 30 जून तक चलेगा। इस दौरान आश्रम से फरीदाबाद के बीच मथुरा रोड का सफर लोगों को दो महीने तक सताएगा। दोनों फ्लाईओवर के मरम्मत कार्य करने में एक-एक महीने का समय लगेगा।

फ्लाईओवर के मरम्मत का काम अगले महीने से शुरू 

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, मथुरा रोड से रोजाना लाखों वाहन दिल्ली-फरीदाबाद के बीच आते हैं। यहां पर वाहनों का दबाव काफी ज्यादा रहता है, जिससे आए दिन यहां पर जाम बना रहता है। ऐसे में अब पीडब्ल्यूडी द्वारा सरिता विहार फ्लाईओवर के मरम्मत का कार्य अगले महीने से शुरू हो जाएगा। इस काम को पहले जून 2023 में करना था। पीडब्ल्यूडी ने हाल ही ट्रैफिक पुलिस से एनओसी मांगी थी, जो कुछ शर्तों के साथ दे दी गई है। 

ट्रैफिक पुलिस ने साफ किया है कि मरम्मत कार्य चार फेस में किया जाएगा। इसकी वजह से एक ही समय पर पूरा फ्लाईओवर बंद नहीं किया जा सकता है। केवल एक दिशा में फ्लाईओवर की आधी लेन बंद होगी, जबकि आधी लेन पर वाहन चलते रहेंगे। इस कारण लोगों को एक समय पर जाम की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। 

ये भी पढ़ें:- नोएडा एलिवेटेड रोड का मरम्मत कार्य शुरू, तीन महीने तक रहेगी जाम की समस्या

पीडब्ल्यूडी को करने होंगे ये इंतजाम 

पीडब्ल्यूडी को कम से कम 10 मार्शल लगाने होंगे।

साइनेज बोर्ड के साथ उचित लाइट की व्यवस्था करनी होगी। 

रोड नंबर 13 ए पर बने यू-टर्न को चौड़ा करना होगा। 

दोपहर के समय भारी मशीनों को लाने की अनुमति नहीं होगी। 

मरम्मत कार्य के चलते मलबा सड़क पर नहीं रखा जाएगा। 

इन रास्तों पर होगी जाम की समस्या 

ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फ्लाईओवर के मरम्मत कार्य के चलते लोगों को यहां पर जाम का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान बदरपुर, सरिता विहार, न्यू फ्रेंडस कॉलोनी, ओखला, कालिंदी कुंज, फरीदाबाद आदि जगहों पर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लोगों को ट्रैफिक की समस्या न हो, इसके लिए पुलिस वैकल्पिक मार्गों के सुझाव तैयार कर रही हैं। 

5379487