ipl 2024 mitchell starc: मिचेल स्टार्क ने पहली गेंद पर खाया छक्का, जानिए फिर कैसे स्टार्क ने 4 गेंद में पलट दी बाजी

Mitchell Starc
X
मिचेल स्टार्क ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में 4 विकेट लिए।
मिचेल स्टार्क इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। शुरुआती प्रदर्शन के बाद उनकी आलोचना भी हुई। लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ 4 विकेट लेकर सबकी बोलती बंद कर दी।

ipl 2024 mitchell starc: आईपीएल 2024 में शुक्रवार को मुंबई इंडियंस (MI) को अपने ही घर यानी वानखेड़े स्टेडियम में 12 साल बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के हाथों हार का सामना करना पड़ा। केकेआर की इस जीत में तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (mitchell starc) का बड़ा हाथ रहा। आईपीएल (IPL) इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी स्टार्क इस सीजन में अपने प्राइज टैग और प्रदर्शन को लेकर लगातार आलोचना झेल रहे थे। लेकिन, मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में उन्होंने कमाल की गेंदबाजी की और 4 गेंद में 3 विकेट लेकर मैच का पासा पलट दिया। उनके इस प्रदर्शन में लेडी लक भी काम आया। दरअसल, इस मैच को देखने के लिए उनकी क्रिकेटर पत्नी एलिसा हीली भी मैदान में मौजूद थीं।

मिचेल स्टार्क को आईपीएल 2024 से पहले हुई नीलामी में केकेआर ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। वो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी के रुतबे के साथ आईपीएल 2024 में उतरे थे। लेकिन, इस सीजन में मुंबई के खिलाफ मैच से पहले उनका प्रदर्शन फीका रहा था।

उन्होंने 8 मैच में 7 ही विकेट लिए थे। वहीं, उनका इकोनॉमी रेट भी बहुत ज्यादा था। हालांकि, शुक्रवार को उनकी पत्नी एलिसा हीली मैदान पर थीं। शायद ये लेडी लक उनके लिए काम कर गया और स्टार्क ने मैच में 4 विकेट झटककर केकेआर की जीत में अहम रोल निभाया।

स्टार्क ने 4 गेंद में 3 विकेट लिए
मुंबई की पारी का 19वां ओवर मिचेल स्टार्क फेंकने आए थे। उनके इस ओवर की पहली ही गेंद पर टिम टेविड ने छक्का मार दिया था। ये देख स्टैंड्स में बैठी स्टार्क की पत्नी हीली मायूस हो गईं थीं। लेकिन, इसके बाद स्टार्क ने दमदार वापसी की और अगली 4 गेंदों में तीन विकेट झटके।

उन्होंने अपनी दूसरी गेंद पर टिम डेविड को आउट किया। इसके बाद बैटिंग के लिए आए पीयूष चावला को स्टार्क ने खाता तक खोलने नहीं दिया। इसके बाद अपनी पांचवीं गेंद पर स्टार्क ने गेराल्ड कोएट्जी को क्लीन बोल्ड कर दिया। इस तरह 4 गेंद में उन्होंने तीन शिकार किए और केकेआर को 24 रन से जीत दिला दी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story