Logo
election banner
Jabalpur Crime News: जबलपुर में दर्दनाक हत्या का मामला सामने आया है। बदमाशों ने पत्थर मारकर दंपती की बोलेरो रोकी। पति का सिर फोड़कर बेहोश कर दिया। बेटा रोता रहा और गर्भवती महिला को उसी के दुपट्‌टे से गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया।

Jabalpur Crime News: बोलेरो सवार दंपती पर 4-5 बदमाशों ने पत्थर से हमला कर दिया। गाड़ी रुकने के बाद बदमाशों ने पति पर हमला कर बेहोश कर दिया। डेढ़ साल का बच्चा रोता-चीखता और बदमाशों ने गर्भवती की उसी के दुपट्‌टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद मोबाइल, पर्स और गहने लेकर बदमाश भाग गए। घटना के बाद काफी देर तक दंपती का बेटा रोता रहा। राहगीरों की नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पूरे शहर की नाकाबंदी कराई गई लेकिन बदमाशों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। सनसनीखेज घटना जबलपुर के भोला नगर की है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

लूट और हत्या के बाद आरोपी भाग गए आरोपी 
पुलिस के मुताबिक, रेशमा चौधरी (28) का मायका जबलपुर के मदर टेरेसा नगर में है। ससुराल बरेला इलाके के कजरवारा में है। पति शुभम चौधरी प्राइवेट जॉब करते हैं। महिला शनिवार रात 11 बजे पति के साथ मायके जा रही थी। भोला नगर में बदमाश उनकी गाड़ी के सामने आ गए। पत्थर मारकर कार का शीशा फोड़ दिया। शुभम ने गाड़ी रोकी। बाहर निकले तो बदमाशों ने घेरकर हमला कर दिया। शुभम बेहोश हो गए। बदमाश रेशमा का मंगलसूत्र, झुमके, नेकलेस खींचने लगे। विरोध करने पर उसे पीटा। दुपट्‌टे से गला घोंटकर मार डाला। बच्चा रोता रहा। लूट और हत्या के बाद आरोपी भाग निकले। 

बच्चे को रोता देखकर पहुंचे राहगीर 
घटना के 20 मिनट बाद राहगीर वहां से गुजरे। देखा तो शुभम सड़क पर बेहोश पड़ा देखा। गाड़ी में ड्राइवर की बगल वाली सीट पर रेशमा मृत पड़ी थी। डेढ़ साल का बच्चा बैठकर रो रहा था। सूचना पर माढ़ोताल थाना पुलिस पहुंची। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने तीन टीमें गठित की हैं। 

तीन साल पहले हुई थी शादी 
महिला के पति ने पुलिस को बताया कि तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी। बहुत दिन से रेशमा मायके आना चाहती थी इसलिए शनिवार शाम 8 बजे हम घर से निकले। कंजरवारा से निकलने के बाद पाटबाबा मंदिर जाकर पूजा की। वहां से मदर टेरेसा नगर के लिए आगे बढ़े। भोला नगर के पास ब्रिज के नीचे हमला हो गया। बदमाश दो मोबाइल, 10 हजार रुपए से भरा पर्स, मंगलसूत्र, झुमके लूटकर भागे हैं।

5379487