Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

ICC World Cup 2019 : चीफ सेलेक्टर प्रसाद का खुलासा, वर्ल्ड कप की रेस में ये तीन भारतीय क्रिकेटर, एक नाम चौंकाने वाला

World Cup 2019: इंग्लैंड में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप 2019 में अब लगभग चार महीने का समय बच गया हैं। ऐसे में चयनकर्ता 15 सदस्यीय टीम बनाने में जुटे हैं। भारत के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने वर्ल्ड कप के लिए तीन भारतीय क्रिकेटर्स का खुलासा किया है।

ICC World Cup 2019 : चीफ सेलेक्टर प्रसाद का खुलासा, वर्ल्ड कप की रेस में ये तीन भारतीय क्रिकेटर, एक नाम चौंकाने वाला
X

ICC World Cup 2019 : इंग्लैंड में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप 2019 (World Cup 2019) में अब लगभग चार महीने का समय बच गया हैं। सभी टीमें इसकी तैयारियों में जीजान से जुट गई है। भारतीय टीम को विश्व कप जीतने का प्रबल दावेदार बताया जा रहा है। ऐसे में चयनकर्ता 15 सदस्यीय टीम बनाने में जुटे हैं।

भारत के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद का कहना है कि ऋषभ पंत, विजय शंकर और अंजिक्य रहाणे वर्ल्ड कप के लिए चुनी जाने वाली भारतीय टीम का हिस्सा हो सकते हैं। 'क्रिकइंफो' ने बात करते हुए एमएसके प्रसाद ने कहा कि निश्चित रूप से पंत रेस में हैं। उन्होंने चयनकर्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं जोकि एक अच्छी चीज है।

Irani Cup 2019 Rest of India vs Vidarbha: अजिंक्य रहाणे की टीम रेस्ट ऑफ इंडिया और रणजी चैंपियन विदर्भ के बीच मुकाबला जारी

पिछले एक साल में खेल के सभी प्रारूपों में पंत का प्रदर्शन दमदार रहा है। हमें महसूस हुआ कि उन्हें परिपक्व होने की जरूरत इसलिए हमने उन्हें इंडिया-ए की हर संभव सीरीज में शामिल किया। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी और दिनेश कार्तिक के रूप में भारत के पास विकेटकीपर का विकल्प मौजूद हैं हालांकि पंत को बतौर बल्लेबाज भी खिलाया जा सकता है।

विजय शंकर और अन्जिंक्य रहाणे को लेकर ये कहा

वहीं दूसरी ओर ऑलराउंडर विजय शंकर और टीम से बाहर चल रहे अन्जिंक्य रहाणे के बारे में भी एमएसके प्रसाद से बाते की। प्रसाद ने कहा कि जितने भी मौके मिले उसमें विजय शंकर ने यह दर्शाया है कि उनके पास इस स्तर पर खेलने की क्षमता है।

हम पिछले दो वर्षों से इंडिया-ए के विभिन्न टूर के जरिए बेहतर खिलाड़ी बनाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन हमें यह देखाना होगा कि वह टीम में किस तरह फिट बैठेंगे। रहाणे पर प्रसाद ने कहा कि घरेलू क्रिकेट में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। वह वर्ल्ड कप के लिए चुनी जाने वाली टीम में शामिल हो सकते हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story