ISL 2018: घर में केरला ब्लास्टर्स की तीसरी हार, पुणे सिटी ने 1-0 से हराया
शुक्रवार को हीरो इंडियन सुपर लीग (ISL 2018) के पांचवें सीजन में दो बार की उपविजेता केरला ब्लास्टर्स (Kerala Blasters) को घर में तीसरी हार का सामना करना पड़ा।

Hero ISL 2018 Football:
शुक्रवार को हीरो इंडियन सुपर लीग (ISL 2018) के पांचवें सीजन में दो बार की उपविजेता केरला ब्लास्टर्स (Kerala Blasters) को घर में तीसरी हार का सामना करना पड़ा।
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए इस मैच में एफसी पुणे सिटी (Pune City) ने केरला ब्लास्टर्स को 1-0 से हराया। पुणे की ओर से मार्लेलिन्हो ने 20वें मिनट में विजयी गोल दागकर अपने टीम को जीत दिला दी।
इसे भी पढ़ें: IND vs AUS Live Score: भारत की सधी शुरुआत, विजय-राहुल क्रीज पर
बता दें कि इस सीजन में केरल को पहली बार पुणे से हार का सामना करना पड़ा है। इस जीत के साथ ही पुणे सिटी तीन अंक लेकर 10 टीमों की तालिका में आठवें नंबर पर पहुंच गई है।
जबकि केरला ब्लास्टर्स नौ अंक लेकर सातवें नंबर पर है। दोनों टीमों ने पहले हाफ में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। सातवें मिनट में पुणे के पास बढ़त बनाने का सुनहरा मौका था लेकिन उसने इसे गंवा दिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App