धोनी के बचाव में उतरे कोच रवि शास्त्री, कहा- कुछ लोग खत्म करना चाहते हैं उनका करियर
अभी कुछ समय पहले कई पूर्व भारतीय क्रिकेटरों ने धोनी की कड़ी आलोचना की थी।

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जोरदार समर्थन किया है। अभी कुछ समय पहले कई पूर्व भारतीय क्रिकेटरों ने धोनी की कड़ी आलोचना की थी। शास्त्री ने धोनी को एक टीम मैन बताया है। शास्त्री से पहले कप्तान विराट कोहली भी धोनी को लेकर इसी तरह की भावनाएं व्यक्त कर चुके हैं।
गौरतलब है कि राजकोट में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी ट्वेंटी में मिली हार के बाद कई पूर्व भारतीय क्रिकेटरों ने धोनी का विकल्प तलाशने की बात कही थी। पूर्व क्रिकेटरों ने कहा था धोनी को टी ट्वेंटी में अब युवाओं को मौंका देने चाहिए। धोनी की आलोचना करने वाले क्रिकेटरों में वीवीएस लक्ष्मण, अजीत आगरकर और आकाश चोपड़ा जैसे भारतीय क्रिकेट के बड़े नाम शामिल हैं।
धोनी ने इस मैच में 37 गेंदो पर 48 रन की पारी खेली थी। लेकिन इसके बावजूद भारतीय टीम यह मैच हार गई थी। तब से धोनी की एक तरफ कई क्रिकेटरों ने आलोचना की हैं, वहीं दूसरी तरफ सुनील गावस्कर, सैय्यद किरमानी और आशीष नेहरा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने धोनी का खुलकर समर्थन किया हैं।
यह भी पढ़ेंः भोपाल सामूहिक दुष्कर्म मामले में आया नया मोड़, मेडिकल रिपोर्ट पर उठे सवाल, सियासत तेज
धोनी का बचाव करते हुए रवि शास्त्री ने कहा, 'ऐसा लगता है कि बड़ी संख्या में ऐसे ईर्ष्यालु लोग आसपास हैं जो धोनी के करियर को खत्म होते देखना चाहते हैं लेकिन उनके जैसे महान खिलाड़ी अपना भविष्य खुद तय करते हैं।'
शास्त्री ने कहा कि भारतीय टीम धोनी की अहमियत को अच्छी तरह समझती हैं और इस महान विकेटकीपर बल्लेबाज की आलोचना से टीम को कोई फर्क नहीं पड़ता है।
शास्त्री ने कहा की धोनी पूरी तरह से भारतीय टीम में फिट बैठते हैं। पिछले एक साल के उनके प्रदर्शन को देखें, तो उन्होंने 65 की शानदार औसत से रन बनाए हैं, और कई मौकों पर टीम को संकट से उबारा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App