जब अचानक घर में आ जाए सास, वीरेंद्र सहवाग के इस मजेदार VIDEO को देखकर आप हंसते हंसते लोट पोट हो जाएंगे
पूर्व तूफानी भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर अपने मजेदार पोस्ट की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। शुक्रवार को सहवाग ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया है।

पूर्व तूफानी भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर अपने मजेदार पोस्ट की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। सहवाग अपने वन लाइनर के लिए जाने जाते हैं उनके वन लाइनर काफी मजेदार होते हैं।
हाल ही में सहवाग को सबसे मनोरंजक और सूचनात्मक सोशल मीडिया हैंडलर का खिताब भी मिला है। कप्तान विराट कोहली को काफी पीछे छोड़ते हुए सहवाग 56 प्रतिशत वोट के साथ पहले नंबर पर रहे जबकि 11 प्रतिशत फैन वोट के साथ कोहली इस मामले में दूसरे नंबर पर रहे।
इसी दौरान शुक्रवार को सहवाग ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टब में पानी भरकर एक लड़का अपनी बीवी के पैर धो रहा है और ठीक उसी समय उसकी सास वहां आ जाती है।
When your mother-in law suddenly appears pic.twitter.com/tLCdF29Nhf
— Virender Sehwag (@virendersehwag) June 1, 2018
सास को अचानक घर में आया देखकर लड़का बीवी के पैर को पानी से निकालकर उसी पानी से अपना सिर धोने लगता है। 6 सेकंड के इस वीडियो को शेयर करते हुए सहवाग ने कैप्शन में लिखा है जब घर में अचानक से आ जाए आपकी सास। सहवाग हमेशा इस तरह की मजेदार और फनी वीडियो, फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं।
बता दें कि ट्विटर पर उनके 17.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। आईपीएल के इस सीजन सहवाग किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटर भी थे, उनकी टीम अच्छी शुरुआत के बाद भी प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी। जिसकी वजह से टीम की मालकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा से उनकी बहस भी हुई थी। हालांकि बाद में दोनों ने इस महज अफवाह बताया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App