VIDEO: विराट कोहली के 23वें टेस्ट शतक पर उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा ने ''किस'' देकर कुछ ऐसे किया सेलिब्रेट
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा काफी खुश है क्योंकि उनके पति और भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने क्रिकेट करियर में एक और मील का पत्थर पार कर लिया है।

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा काफी खुश है क्योंकि उनके पति और भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने क्रिकेट करियर में एक और मील का पत्थर पार कर लिया है।सोमवार को कोहली ने अपनी 23वीं टेस्ट शतक बनाया और ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ भारत को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया है।
अभिनेत्री अनुष्का ने इस शानदार शतक पर कप्तान कोहली का फ्लाइंग किस से उत्साह बढ़ाया जो कि स्पष्ट रूप से गर्व से भरा हुआ था। जैसे ही कैमरा विराट की ओर गया उन्होंने भी फ्लाइंग किस के साथ अपनी पत्नी के प्यार का जवाब दिया।
इसे भी पढ़ें: Asian Games 2018: 16 वर्षीय शूटर सौरभ चौधरी ने जीता गोल्ड, CM योगी ने किया ऐलान
A post shared by VirushkaUpdates (@virushka.updates) on
अनुष्का इंग्लैंड दौरे की शुरुआत से ही विराट के साथ है। अपनी अपकमिंग मूवी सुई धागा में बिजी अनुष्का को इंग्लैंड के क्रिकेट मैदानों के साथ-साथ विदेशी धरती के कई जगहों पर देखा गया है। वह अपने पति के लिए निरंतर समर्थन कर रही है और सार्वजनिक रूप से उसके लिए अपने प्यार का इजहार करने से नहीं चूकती।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App