Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

CWG 2018 : भारत का स्वर्णिम सफर जारी, सुशील-राहुल को गोल्ड, सीमा- तेजस्विनी को रजत और नवजीत को कांस्य पदक

ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे 21वें कॉमनवेल्थ खेलों का आठवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। राहुल अवारे ने 57 किलोग्राम फ्री-स्टाइल वर्ग में भारत को आज के दिन का पहला स्वर्ण पदक दिलाया।

CWG 2018 : भारत का स्वर्णिम सफर जारी, सुशील-राहुल को गोल्ड, सीमा- तेजस्विनी को रजत और नवजीत को कांस्य पदक
X

ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे 21वें कॉमनवेल्थ खेलों का आठवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। राहुल अवारे ने 57 किलोग्राम फ्री-स्टाइल वर्ग में भारत को आज के दिन का पहला स्वर्ण पदक दिलाया। भारतीय पहलवान सुशील कुमार ने 74 किलोग्राम फ्री-स्टाइल वर्ग में भारत को आज के दिन का दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया।

इसे भी पढ़े: IPL 2018: आईपीएल में पहली बार शादीशुदा हैं सभी कप्तान, देखिए उनकी वाइफ की तस्वीरें

एथलेटिक्स में भी भारत का मेडल आना शुरू हो गया। डिस्कस थ्रो में सीमा पूनिया ने रजत और नवजीत ढिल्लन ने कांस्य पदक जीता इसके अलावा शूटिंग में तेजस्विनी सावंत को रजत पदक मिला। भारत के अबतक 14 स्वर्ण, 7 रजत और 10 कांस्य पदक समेत कुल पदकों की संख्या 31 तक पहुंच गई है।

राहुल ने फाइनल में कनाडा के स्टीवन ताकाहाशी को 15-7 से हराकर गोल्ड पर कब्जा किया। इसके साथ ही भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या अब 14 हो गई है।

इसे भी पढ़े: IPL 2018: मुंबई के बल्लेबाजों और हैदराबाद के गेंदबाजों में आज होगा जबरदस्त मुकाबला, जानिए किसका पलड़ा रहेगा भारी

वहीँ दूसरी तरफ महिला फ्री स्टाइल 76 किलोग्राम वर्ग में किरण ने मॉरीशस की के. परिधावेन को 10-0 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया।

कुश्ती में महिला वर्ग में बबीता फोगाट ने 53 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक दिलाया। बबीता महिला फ्री स्टाइल 53 किलोग्राम के फाइनल में कनाडा की पहलवान डायना विकर से हारकर गोल्ड मेडल से चूक गई और उसे रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story