CWG 2018: मनिका बत्रा के बाद विकास कृष्ण ने भी जीता गोल्ड, 10वें दिन भारत का जलवा, आज अब तक जीते 8 गोल्ड

CWG 2018: मनिका बत्रा के बाद विकास कृष्ण ने भी जीता गोल्ड, 10वें दिन भारत का जलवा, आज अब तक जीते 8 गोल्ड
X
कॅामनवेल्थ गेम्स 2018 में आज मैरी कॅाम, गौरव सोलंकी और संजीव राजपूत के बाद अब नीरज चोपड़ा ने भी भारत के लिए एक और गोल्ड मेडल जीता हैं। नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में 86.47 मीटर थ्रो करके गोल्ड मेडल जीता हैं। भारत की झोली में अबतक 21 गोल्ड, 13सिल्वर, 14 ब्रॅान्ज आ चुके हैं।

कॅामनवेल्थ गेम्स 2018 में आज भारतीय खिलाड़ियों का जबरदस्त प्रदर्शन जारी हैं। मैरी कॅाम, गौरव सोलंकी और संजीव राजपूत के बाद अब नीरज चोपड़ा ने भी भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता हैं। बॉक्सिंग में पुरुषों के 75 किलोग्राम भारवर्ग में विकास कृष्ण ने फाइनल में कैमरून के वेल्फ्रेड सेई को 5-0 से हराकर भारत को 25वां गोल्ड दिलाया। आज के दिन यह भारत का 8वां स्वर्ण पदक है।

विनेश ने भी फ्री स्टाइल के 50 किलोग्राम इवेंट में कनाडा की रेसलर जेसिका मेकडोनाल्ड को हराकर गोल्ड मेडल जीता है। विनेश के बाद टेबल टेनिस के महिला सिंगल्स मुकाबले में भारत की मनिका बत्रा ने सिंगापुर की मैंगयु यु को 11-7, 11-6, 11-2, 11-7 से हराकर भारत को 24वां गोल्ड मेडल दिलाया।

#CommonwealthGames2018: Neeraj Chopra clinches gold in javelin throw, taking India's medal tally to 48. pic.twitter.com/ROaoo2lCzf

— ANI (@ANI) April 14, 2018

बता दें कि भारत के नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में अपने फाइनल मुकाबलें में भारत के नाम एक और स्वर्ण पदक हासिल किया है। आज यानि शनिवार के दिन भारत अबतक 5 गोल्ड हासिल कर चुका है।

ये भी पढ़ेःIPL 2018: 20 साल के इस खिलाड़ी ने महज 2 मैचों में मचा दी सनसनी, दिलचस्प तरीके से IPL खेलने का मिला मौका

आपको बता दें कि नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में 86.47 मीटर थ्रो करके गोल्ड मेडल जीता हैं। नीरज चोपड़ा ने अपने मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हमिश पिकॅाक को हराकर गोल्ड पर निशाना साधा हैं। नीरज चोपड़ा के इस गोल्ड के साथ ही भारत की झोली में अबतक 21 गोल्ड, 13सिल्वर, 14 ब्रॅान्ज आ चुके हैं।

भारतीय बॅाक्सरों का कॅामनवेल्थ गेम्स 2018 में जबदस्त प्रदर्शन जारी है। बॅाक्सर मैरी कॅाम के बाद अब बॅाक्सर गौरव सोलंकी ने भी भारत के झोले में एक और स्वर्ण पदक गिराया है। गौरव ने बॅाक्सिंग में 52 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड हासिल किया हैं।

मुक्केबाज गौरव सोलंकी ने अपने मुकाबलें में आयरलैंड के ब्रेंडन इर्विन को 4-1 से हराकर भारत को गोल्ड मेडल जिताया है। बता दें कि मुक्केबाज गौरव सोलंकी का किसी भी राष्ट्रमंडल खेलों में यह पहला पदक है।

ये भी पढ़ेःडॅा. बाबासाहेब अम्बेडकर की 127वीं जयंती के दिन उनकी मूर्ति फिर पर हुआ हमला, मूर्ति के नाक और कान तोड़े

वहीं दूसरी तरफ राइफल मैन संजीव राजपूत ने भी कॅामनवेल्थ गेम्स 2018 में गोल्ड पर निशाना साधा हैं। बता दें कि संजीव राजपूत ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन वर्ग में भारत के लिए गोल्ड हासिल किया है।

आपको बता दें कि शूटिंग में भारत को अब तक 16 पदक मिल चुके हैं, जिनमें 7 गोल्ड,4 सिल्वर और 4 ब्रॅान्ज मेजल शामिल है। संजीव राजपूत के गोल्ड के साथ ही इस बार के मुकाबलों में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा गोल्ड निशानेबाजी में ही आए हैं।

इससे पहले आज सुबह ही भारतीय महिला बॅाक्सर मैरी कॅाम ने गोल्ड कोस्ट कॅामनवेल्थ गेम्स 2018 में 45 किलोग्राम श्रेणी में भारत के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया हैं। बता दें कि भारत का कामनवेल्थ गेम्स में यह 20 स्वर्ण पदक हैं।

ये भी पढ़ेःकॅामनवेल्थ गेम्स 2018ः बॅाक्सर मैरी कॅाम ने जीता भारत के लिए स्वर्ण पदक

बॅाक्सर एमसी मेरी कॅाम ने 45-48 किलो ग्राम वर्ग में नॅादर्न आयरलैंड की क्रस्टिना औहारा को 5-0 से अपराजित किया। आपको बता दें के पांच बार की विश्व चैम्पिंयन मेरी कॅाम का कॅामनवेल्थ गेंम्स में यह पहला पदक है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story